Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
फिल्म-जगतमनोरंजन

कैटरीना कैफ की ‘मैरी क्रिसमस’ का ट्रेलर रिलीज, विजय सेतुपति के साथ रोमांस का तड़का लगाती दिखीं एक्ट्रेस

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 दिसम्बर 2023, शुक्रवार, मुंबई। कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म मेरी क्रिसमस की रिलीज लंबे समय से अटकी हुई है। पहले यह फिल्म पिछले साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली थी।तब यह फिल्म टल गई और चर्चा थी कि यह क्रिसमस, 2023 के मौके पर आ सकती है।हालांकि, डंकी और सालार की भिड़ंत के बीच यह फिल्म गायब ही हो गई। अब बिना किसी शोर-शराबे के फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है।

श्रीराम राघवन की मेरी क्रिसमस एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है।ट्रेलर में नजर आ रहा है कि फिल्म एक रहस्यमई रात की कहानी है। फिल्म में कैटरीना और सेतुपति के किरदार क्रिसमस की शाम मिलते हैं और साथ में वक्त गुजारने का फैसला करते हैं।यह रात उनके लिए सबसे काली रात साबित होती है, जहां दोनों की जान पर बन आती है। ट्रेलर से साफ है यह एक रोमांचक फिल्म होगी।

मेरी क्रिसमस 12 जनवरी को हिंदी और तमिल में रिलीज होगी।इसका निर्देशन बदलापुर और अंधाधुन जैसी फिल्मों का निर्देशक कर चुके श्रीराम राघवन ने किया है। रमेश तौरानी और संजय राउतरे ने इस फिल्म का निर्माण किया है।एक इंटरव्यू में राघवन ने बताया था कि इस फिल्म के लिए वह ऐसी जोड़ी को लेना चाहते थे, जो पहले कभी पर्दे पर साथ नहीं दिखी हो।विक्की कौशल से शादी के बाद यह कैटरीना का पहला नया प्रोजेक्ट था।

राघवन ने यह भी खुलासा किया था कि उन्होंने फिल्म को हिंदी और तमिल में एक साथ शूट किया है। हालांकि, दोनों संस्करण बिल्कुल एक जैसे नहीं हैं।भाषा का फर्क होने के साथ ही कुछ कलाकार भी दोनों फिल्मों में अलग हैं। इस तरह से यह 2 अलग फिल्मों की तरह हो गईं।दोनों फिल्में 95 प्रतिशत एक ही हैं, लेकिन इनमें कुछ बदलाव हैं। वह ये बदलाव इसलिए चाहते थे कि यह डब्ड फिल्म ना लगे।

इस फिल्म का पहला पोस्टर पिछले साल क्रिसमस की पूर्व संध्या पर जारी किया गया था।फिल्म को पिछले साल क्रिसमस पर ही रिलीज करने की योजना थी, लेकिन रणवीर सिंह की सर्कस और टाइगर श्रॉफ की गणपत से टकराव बचाने के लिए इसे टाल दिया गया था।बाद में गणपत की रिलीज भी टल गई थी और बॉक्स ऑफिस पर सर्कस का रास्ता साफ था। हालांकि, खराब कॉमेडी की वजह से यह फिल्म फ्लॉप हो गई थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!