Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यटन

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर साहसिक खेल अधिकारी बलवन्त सिंह कपकोटी के द्वारा किया गया ‘करकोटक चोटी अभियान’ का शुभारम्भ

वर्ष 2022 में विश्व पर्यटन दिवस का थीम ‘पर्यटन पर पुर्नविचार’ है।

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 सितम्बर 2022, मंगलवार, हल्द्वानी। जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों के क्रम में विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पर्यटन विभाग के द्वारा अंतर्गत साहसिक खेल अधिकारी बलवन्त सिंह कपकोटी के द्वारा करकोटक चोटी अभियान का शुभारम्भ किया गया, जो कि 5 किमी0 की दूरी पर है। इस अभियान में भीमताल स्थित जी0 आई0 सी0 के छात्रों के साथ ही स्थानीय युवाओं व पैराग्लाइडिग के गाइडों के द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।

इसका प्रमुख उद्देश्य स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही स्वच्छता को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर लेखक अनिल तिवाड़ी स्थानीय निवासी के द्वारा नैनीताल ट्रैकिंग गाइड पुस्तक का भी विमोचन भी किया गया।

इस साल यानि वर्ष 2022 में विश्व पर्यटन दिवस का थीम ‘पर्यटन पर पुर्नविचार‘ है। इसका मतलब है कि यह पुर्नविचार करने का समय है। महामारी के कारण इस क्षेत्र पर ध्यान दिया जाए। नये बदलावों के जरिये इसे आसान बनाया जाए व और आगे बढ़ाया जाए।

इस दिन को मनाने का मकसद पर्यटन को बढ़ावा देना है। इसके जरिये रोजगार पैदा हो सकेगा। जब लोग कहीं घूमने के लिए जाते है तो वहाँ रूकते है। इससे टूरिज्म और रोजगार को बढ़ावा मिलता है। पर्यटन के प्रति जागरूकता लाने और इस क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए हर साल 27 सितम्बर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। लोगों को टूरिज्म प्लेस के प्रति आकर्षित किया जाता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!