Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
ताज़ा खबरेंमनोरंजन

करीना कपूर ख़ान ने पीएम केयर्स और महाराष्ट्र सीएम फंड में योगदान देने का किया एलान

आकाश ज्ञान वाटिका। ३ मार्च, २०२०, शुक्रवार। कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन ने देश में हज़ारों लोगों के सामने रोज़ी-रोटी का संकट खड़ा कर दिया है। ऐसे लोगों की मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम केयर्स नाम से एक फंड की स्थापना की, जिसमें दान करने के लिए लोगों से अपील की जा रही है। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ ने पीएम केयर्स में जमकर योगदान दिया है। अब करीना कपूर ख़ान ने पीएम केयर्स और महाराष्ट्र सीएम फंड में योगदान का एलान किया है।

करीना ने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम के ज़रिए दी है। करीना ने दूसरों से भी अपील की है कि जो भी सम्भव हो सहयोग करें। ऐसे मुश्किल दौर में हरेक रुपया मायने रखता है।

ज़रूरतमंदों की मदद के लिए बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ अपने-अपने तरीक़े से हाथ बढ़ा रहे हैं। कोई पीएम, सीएम रिलीफ़ फंड में आर्थिक योगदान दे रहा है तो कोई किसी चैरिटी संस्था के ज़रिए मदद के लिए आगे आया है। सैफ़ और करीना कपूर ख़ान ने इससे पहले एनजीओ वाला रास्ता चुना था।

करीना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा था कि इस तरह के मुश्किल वक़्त में हमें एक साथ आकर एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए। हमने यूनिसेफ, गिव इंडिया और इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर ह्यूमेन वैल्यूज़ को सपोर्ट देकर अपना क़दम उठा लिया है। आप में से जो कर सकते हैं, हम उनसे दरख्वास्त करते हैं कि मदद के लिए आगे आएं। एकजुट होकर डटे रहे हैं। जय हिंद। अंत में करीना, सैफ़ और तैमूर के नाम लिखे थे। मगर इसको लेकर करीना की ट्रोलिंग हो गयी थी। लोगों ने सवाल किया था कि पीएम केयर्स फंड में दान क्यों नहीं किया।

करीना ने लॉकडाउन के दौरान घर में रहने की अपील भी लोगों से की थी। उन्होंने सैफ़ और तैमूर की एक बेहद क्यूट तस्वीर डाली थी, जिसमें बाथ रोब पहने हुए दोनों कॉरिडोर में नज़र आ रहे हैं। करीना ने इसके साथ लिखा था- प्रिय भारत, आओ यह मिलकर करते हैं। ज़िम्मदार बनिए। घर पर रहिए। सुरक्षित रहिए।

करीना के करियर की बात करें तो वो आमिर ख़ान के साथ लाल सिंह चड्ढा में नज़र आएंगी, जो इसी साल दिसम्बर में रिलीज़ हो रही है। यह हॉलीवुड फ़िल्म फॉरेस्ट गम्प का आधिकारिक रीमेक है। करीना मार्च में रिलीज़ हुई फ़िल्म अंग्रेज़ी मीडियम में एक ख़ास रोल में दिखायी दी थीं। फ़िल्म में इरफ़ान ख़ान और राधिका मदान ने मुख्य भूमिकाएं निभायी थीं। हालांकि कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते सिनेमा हाल बंद होने की वजह से फ़िल्म का प्रदर्शन बाधित हो गया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!