Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देश

कमलनाथ सरकार की मंत्री नहीं पढ़ पाईं गणतंत्र दिवस पर लिखा संदेश

भोपाल। मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार की महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री इमरती देवी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हुआ यूं कि मंत्री साहिबा गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्पीच नहीं पढ़ पाईं और इस काम को उन्होंने कलेक्टर से करने को कहा।

पेपर पर लिखा संदेश पढ़ने में दिक्कत

ग्वालियर के एसएएफ ग्राउंड में 26 जनवरी के कार्यक्रम का आयोजन हुआ था, जहां मुख्य अतिथि के तौर पर मंत्री इमरती देवी ने शिरकत की, लेकिन उन्हें कार्यक्रम को बीच में छोड़कर जाना पड़ा। दरअसल, कार्यक्रम के दौरान पेपर पर लिखा संदेश पढ़ने में उन्हें काफी दिक्कत हो रही थी। बमुश्किल वे 50 शब्द ही पढ़ सकी होंगी, जिनमें से काफी कुछ वे गलत पढ़ गईं। वे निर्माण जैसे मामूली शब्द को भी पढ़ने में काफी बार अटकीं। कुछ शब्द पढ़ने के बाद उन्होंने बाकी का बचा संदेश नहीं पढ़ा। उन्होंने यह कहते हुए संदेश पढ़ना छोड़ दिया कि कलेक्टर साहब पढ़ेंगे। जिसके बाद बाकी का संदेश वहां मौजूद ग्वालियर के कलेक्टर भरत यादव ने पढ़ा।

अपनी सफाई में मंत्री जी ने कहा

मंत्री जी के संदेश न पढ़ पाने की चौतरफा किरकिरी होने के बाद इमरती देवी ने अपनी सफाई में कहा है कि वे बीमार हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं पिछले दो दिनों से बीमार थीं, आप डॉक्टर से पूछ सकते हैं। लेकिन यह ठीक है। कलेक्टर ने इसे (भाषण) ठीक से पढ़ा।’

12वीं पास इमरती देवी, सिंधिया की करीबी

आपको बता दें कि इमरती देवी 12वीं पास हैं और डबरा विधानसभा सीट से लगातार तीन चुनावों में जीत दर्ज करती आईं हैं। 2018 चुनाव में भी उन्होंने रिकॉर्ड जीत दर्ज की। वर्तमान में मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में मंत्री हैं। कहा जाता है कि वे कांग्रेस के महासचिव ज्योतिरादित्य नाथ सिंधिया की खास हैं। मध्य प्रदेश चुनाव के दौरान उन्होंने खुले मंच से सिंधिया के मुख्यमंत्री बनाने की मांग की थी।

विवादों से पुराना नाता

मंत्री इमरती देवी का विवादों से पुराना नाता रहा है। हाल में इमरती देवी की भाषण के दौरान जुबान फिसल गई थी और वह कह बैठी थीं कि मध्य प्रदेश में अब कोई भी लीगत काम नहीं होगा। शिवपुरी के बैराड़ में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि जब प्रदेश में हमारी सरकार नहीं थी, तो हमारी सुनवाई नहीं होती थी। इस दौरान उऩ्होंने कहा कि अब आपको कोई लीगत काम नहीं होगा। हालांकि कुछ मिनट रुककर उन्हें एहसास हुआ कि वे गलत बोल गई हैं। उनका फाइलें देखकर नींद आ जाने वाला भी बयान काफी सुर्खियों में रहा। दरअसल, बीतें दिनों उन्होंने अपने एक बयान में कहा कि भोपाल में मंत्रालय में टेबल पर फाइलें देखकर नींद आने लगती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!