Breaking News :
>>पुष्कर सिंह धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी>>मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड>>कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग से 11 लोग घायल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया गहरा शोक>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण>>बूथ जीता, चुनाव जीता के मूलमंत्र पर चुनाव तैयारी मे जुटे कार्यकर्ता: चुग>>दून में अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट शुरू>>डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह>>किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक भी हैं- मुख्यमंत्री धामी>>राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, रिलीज तारीख भी आई सामने>>पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी
मनोरंजन

Kalank Box Office: ‘कलंक’ ने तोड़ डाले कमाई के रिकॉर्ड, पहले दिन बटोरे इतने करोड़

मुंबई। Kalank Box Office करण जौहर की पीरियड लव स्टोरी ‘कलंक’ ने बॉक्स ऑफ़िस पर चल रही मंदी का कलंक धो दिया। 17 अप्रैल को रिलीज़ हुई फ़िल्म ने पहले दिन ज़बर्दस्त कमाई की है और साल की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

लम्बे वीकेंड का फ़ायदा उठाने के लिए निर्माताओं ने ‘कलंक’ को मिड वीक यानि गुरुवार को रिलीज़ किया। देशभर में फ़िल्म 4000 स्क्रींस पर रिलीज़ की गयी, जबकि ओवरसीज़ में इसे 1300 स्क्रींस पर उतारा गया है। वरुण धवन और आलिया भट्ट की यह सबसे बड़ी रिलीज़ फ़िल्म है। गुरुवार को महावीर जयंती की छुट्टी होने की वजह से ‘कलंक’ को शानदार ओपनिंग मिली है। ट्रेड सूत्रों के अनुसार फ़िल्म ने ₹21.60 करोड़ की कमाई पहले दिन की है। इसके साथ ‘कलंक’ साल 2019 की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फ़िल्म बन चुकी है। ‘कलंक’ ने अक्षय कुमार की ‘केसरी’ को Opening Collections की रेस में पीछे छोड़ दिया है। इस साल के टॉप 5 ओपनिंग कलेक्शंस देखें तो इस प्रकार हैं-

  • कलंक- ₹21.60 करोड़
  • केसरी- ₹21.06 करोड़
  • गली बॉय- ₹19.40 करोड़
  • टोटल धमाल- ₹16.50 करोड़
  • मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ़ झांसी- ₹8.75 करोड़

ओवरसीज़ में भी ‘कलंक’ ने अच्छा प्रदर्शन किया है। यूके और ऑस्ट्रेलिया में साल 2019 की सबसे बड़ी ओपनिंग फ़िल्म बन गयी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड ‘दंगल और ‘पद्मावत’ के नाम था। ‘पद्मावत’ ने 113000 पौंड लगभग ₹1.02 करोड़ की ओपनिंग ली थी जबकि ‘दंगल’ ने 116000 पौंड लगभग ₹1.05 करोड़ की ओपनिंग ली थी। वहीं ‘कलंक’ ने ऑस्ट्रेलिया में 141000 यूरो लगभग ₹1.10 करोड़ की ओपनिंग ली है, जो इस साल सबसे अधिक है।

अभिषेक वर्मन निर्देशित ‘कलंक’ 1945 में सेट एक प्रेम कहानी है। फ़िल्म में वरुण धवन, आलिया भट्ट, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा और कुणाल खेमू ने मुख्य भूमिकाएं निभायी हैं। ‘कलंक’ की कहानी के केंद्र में वरुण और आलिया के किरदारों का प्रेम है। ख़ास बात यह है कि ‘कलंक’ को समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है।

Kalank Highlights-

  • 2019 की सबसे बड़ी ओपनिंग है ‘कलंक’।
  • वरुण धवन की सबसे अधिक ओपनिंग लेने वाली फ़िल्म।
  • आलिया भट्ट के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग।
  • वरुण-आलिया चौथी बार आये साथ।
  • दो दशकों बाद पर्दे पर लौटे संजय दत्त और माधुरी दीक्षित।
  • ओवरसीज़ में साल 2019 की सबसे बड़ी ओपनिंग।फ़िल्म की भव्यता और दृश्यों में भले कल्पना के रंग देखने से पता चलता है कि इस प्रेम कहानी को एक अलग ही मुक़ाम देने की कोशिश की गयी है और इस कोशिश में निर्माताओं की जेब से ₹80 करोड़ रुपये ढीले हुए हैं, जिसमें निर्माण और प्रचार-प्रसार की लागत शामिल है। इस बजट को देखते हुए हिट होने के लिए ‘कलंक’ को बड़ा कलेक्शन करना होगा, जिसका फ़िल्म के पास भरपूर मौक़ा है। शुक्रवार को गुड फ्रायडे की छुट्टी और फिर ओपनिंग वीकेंड में उम्मीद है कि फ़िल्म बड़ी रकम जुटा लेगी।अगर वरुण धवन के करियर पर ग़ौर करें तो ₹20 करोड़ से अधिक ओपनिंग लेने वाली ‘कलंक’ उनकी दूसरी फ़िल्म और सबसे बड़ी ओपनिंग है। इससे पहले शाह रुख़ ख़ान के साथ आयी ‘दिलवाले’ ने ₹21.80 करोड़ को ओपनिंग ली थी, मगर उसे शाह रुख़ की फ़िल्म माना गया। सोलो लीड में वरुण की सबसे बड़ी ओपनिंग ‘जुड़वा 2’ की रही थी, जिसने ₹16.50 करोड़ का कलेक्शन पहले दिन किया था।

    बतौर लीडिंग पेयर वरुण और आलिया की यह चौथी फ़िल्म है। दोनों ने करण जौहर की ही फ़िल्म ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ और ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में दोनों साथ आये। ये सभी फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर सक्सेसफुल रही हैं। ‘कलंक’ से संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की जोड़ी भी दो दशक बाद साथ आयी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!