Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री विजयवर्गीय का 4 दिवसीय उत्तराखंड दौरा, संगठन की नब्ज टटोलेंगे

मिशन 2024 को लेकर होगी चर्चा

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2022, देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय 14 अक्तूबर यानी आज से उत्तराखंड प्रवास पर रहेंगे। अपने चार दिवसीय दौरे में वह संगठन की नब्ज टटोलेंगे और 2024 के लोकसभा चुनाव की दृष्टि से संगठन पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश देंगे। उनकी मुख्यमंत्री, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, पार्टी सांसदों व विधायकों, त्रिस्तरीय पंचायतों व शहरी निकायों के प्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग बैठकें होंगी। 

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय के दौरे को सियासी हलकों में भाजपा संगठन और सरकार के लिए अहम माना जा रहा है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी ने विजयीवर्गीय के उत्तराखंड दौरे की पुष्टि की है। कार्यक्रम के अनुसार, विजयवर्गीय आज हल्द्वानी पहुंचेंगे।
15 अक्तूबर को वह बूथ व मंडल स्तर के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। उनका रात्रि प्रवास हरिद्वार में होगा। वहां उनका प्रमुख संतों से मिलने का कार्यक्रम है। अगले दिन 16 अक्तूबर को देहरादून आएंगे। इसी दिन वह पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री संगठन से सांगठनिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। 
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री का पार्टी के मीडिया व सोशल मीडिया पदाधिकारियों से भी उनका संवाद होगा। वह मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेंगे। रात्रि प्रवास से पहले वह पार्टी कार्यकर्ता के घर भोजन करेंगे। 17 अक्तूबर को मेयर, जिला पंचायत अध्यक्षों, ब्लॉक प्रमुखों, सहकारी समिति व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे तथा पत्रकार वार्ता भी करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!