Breaking News :
>>आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा, विभागों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश>>गैस और तेल संकट को लेकर हरक सिंह रावत का केंद्र सरकार पर हमला>>हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे, यात्रा की तैयारियां शुरू>>रोजाना दूध में मखाना मिलाकर पीने से शरीर को मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ>>पुष्कर सिंह धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी>>मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड>>कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग से 11 लोग घायल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया गहरा शोक>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण>>बूथ जीता, चुनाव जीता के मूलमंत्र पर चुनाव तैयारी मे जुटे कार्यकर्ता: चुग>>दून में अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट शुरू>>डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह>>किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक भी हैं- मुख्यमंत्री धामी>>राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, रिलीज तारीख भी आई सामने>>पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा
मनोरंजन

6 जुलाई यानि आज रणवीर सिंह अपना 34 वां जन्मदिन मना रहे हैं।

Happy Birthday Ranveer Singh: रणवीर के परिवार से मिलिए, मम्मी-पापा, बहन और पत्नी Deepika Padukone संग देखें खास तस्वीरें

Happy Birthday Ranveer Singh रणवीर को देखकर यह कहा जा सकता है कि रणवीर सिंह एक फैमिली मैन हैं और उनका परिवार ही उनकी ताकत है।

नई दिल्ली 6 जुलाई यानि आज रणवीर सिंह का बर्थडे होता है। इस साल रणवीर अपना 34 वां जन्मदिन मना रहे हैं। रणवीर सिंह की पिछली दो फिल्में सिंबा और गल्ली बॉय सुपरहिट रही हैं। इन दिनों वे 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम के विश्व कप जीत पर बन रही कपिल देव की बायोपिक की शूटिंग में व्यस्त हैं। जाहिर है आज रणवीर सिंह जितने सफल और लोकप्रिय हैं और आज उनके पास जितना काम है यह सब बिना उनके परिवार के सपोर्ट के संभव नहीं था। तो आइए हम आपको मिलवाते हैं रणवीर सिंह के पिता, उनकी मां और उनकी बहन से। साथ ही रणवीर की पत्नी दीपिका पादुकोण से भी। इस खबर में रणवीर सिंह के बचपन की कुछ तस्वीरों को भी शामिल किया गया है।

सबसे पहले बता दें कि रणवीर सिंह ने पिछले साल अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर जब यह शादी से जुड़ी पहली तस्वीर को रणवीर और दीपिका ने शेयर किया था तो यह वायरल हुई थी।

लंबे समय से दीपिका पादुकोण के साथ रणवीर सिंह रिलेशनशिप में थे। दोनों ने साथ में सुपरहिट फिल्में बाजीराव मस्तानी, पद्मावत और गोलियों की रासलीला रामलीला में काम किया। इस समय ही दोनों के बीच प्यार हुआ और पिछले साल नवंबर में दोनों शादी के बंधन में बंधे।

आपको बता दें कि रणवीर सिंह अपने पिता जगजीत सिंह भवनानी के बेहद करीब हैं। पिछले साल फादर्स डे के मौके पर रणवीर ने पिता के साथ एक बेहद प्यारी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसमें रणवीर अपने पापा को चूम रहे थे!

इस साल भी उन्होंने फादर्स डे पर खास तस्वीर शेयर की थी।

पापा और अपने दादा के साथ रणवीर के बचपन की एक और तस्वीर आप यहां देख सकते हैं। यह तस्वीर रणवीर सिंह ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

रणवीर की मॉम का नाम अंजु भवनानी हैं। रणवीर ने अपने नाम में रणवीर सिंह ने अपने नाम से भवनानी हटा दिया था क्योंकि उनके मुताबिक उससे उनका नाम कुछ ज्यादा ही लम्बा हो रहा था।

मॉम और डैड के अलावा रणवीर अपनी दीदी के बेहद करीब हैं। मीडिया से बात करते रणवीर सिंह ने कहा भी था कि उनकी दीदी रितिका से उन्हें इतना प्यार मिला कि वो बिगड़ गए हैं। वो गिफ्ट जब भी देतीं तो ढेर सारा गिफ्ट लेकर आतीं हैं। रणवीर ने यह भी बताया था कि लोग उनके दांतों की बहुत तारीफ करते हैं और उनके दांत इतने अच्छे इसलिए भी हैं क्योंकि उनकी दीदी रितिका ने बचपन में उन्हें खूब सारी चॉकलेट्स खिलाई हैं। पिछले साल राखी के मौके पर रणवीर सिंह ने अपनी बहन के साथ यह तस्वीर सोशल साइट्स पर शेयर की थी।

लगता है रणवीर को बचपन से ही अपनी फिटनेस का ध्यान रखना आ गया था। रणवीर के बचपन की इस तस्वीर में आप उन्हें जिम में कुछ यूं मगन देख सकते हैं।

 

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!