Breaking News :
>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन
उत्तराखण्ड

विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने जल्दी ही उत्तराखंड आयेंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 जुलाई 2021, सोमवार, देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी की विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने जल्द उत्तराखंड आएंगे। इस दौरान वह 10 कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। अगले दो माह तक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पार्टी के मंत्री और पदाधिकारी सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम शुरू करेंगे। जिलों की कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

रविवार को नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष की अध्यक्षता और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय की मौजूदगी में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया। प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन के बाद भाजपा की यह पहली अहम बैठक थी। इसमें रामनगर में हुई चिंतन बैठक में विधानसभा चुनावों के लिए तय किए गए रोडमैप पर चर्चा की गई। बैठक में पार्टी के अगले दो माह के कार्यक्रम तय किए गए। निर्णय लिया गया कि सभी 252 मंडलों में एक मंत्री व पदाधिकारी दौरा करेंगे। जल्द प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बुलाई जाएगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तराखंड भ्रमण कार्यक्रम पर मुहर लगाई गई। इस दौरान उनके 10 कार्यक्रम तय किए गए जिनमें कोर कमेटी, जिला अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों व बूथ कमेटी के साथ बैठकें रखी गई हैं। चुनावी रणनीति को धार देने के लिए वार रूम स्थापित किया जाएगा। सोशल मीडिया व मीडिया प्रभारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सभी 70 विधानसभाओं में पूर्णकालिक कार्यकर्त्ता तैनात किए जाएंगे। जिलों में पदाधिकारियों में जोश भरने के लिए जिला स्तरीय कार्यसमिति आयोजित की जाएंगी, जिसमें मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि बैठक में दो माह के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज को केंद्रीय नेतृत्व ने गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर व लद्दाख का प्रभार सौंपा है। वह महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन के साथ दो दिवसीय दौर पर जम्मू पहुंच गई हैं। वहीं केंद्रीय नेतृत्व ने महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री इंदुबाला को उत्तराखंड का प्रभारी बनाया है।

भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को होगी। इसमें नई दिल्ली में हुई बैठक में तय हुए कार्यक्रमों को प्रदेश पदाधिकारियों के साथ साझा किया जाएगा। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के अलावा जिला अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद मंगलवार को प्रदेश के सभी सात मोर्चों की बैठक होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!