Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तेलंगाना BJP प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में हैदराबाद में करेंगे कैंडल मार्च

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 जनवरी 2022, मंगलवार, हैदराबाद। तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष बी संजय कुमार की गिरफ्तारी पर मची रार थम नहीं रही है। संजय कुमार की गिरफ्तारी के बाद भाजपा ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी नेताओं से लेकर केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष सरकार पर जमकर हमला बोल रहे हैं। संजय कुमार की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज हैदराबाद भी जा रहे हैं। जेपी नड्डा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में आयोजित कैंडल लाइट मार्च में शामिल होंगे।

भाजपा की तेलंगाना इकाई ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज शाम हैदराबाद में होने वाले कैंडल लाइट मार्च में शामिल होंगे। भाजपा ने इस गिरफ्तारी को अवैध बताया है। कैंडल लाइट मार्च सिकंदराबाद में महात्मा गांधी स्मारक से पैराडाइज रोड तक होगी।

इससे पहले नड्डा ने सोमवार को भी राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया था। नड्डा ने कहा, ‘भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी संजय कुमार अपने कार्यालय में कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस जबरन उनके कार्यालय में घुसी और उनके साथ मारपीट की।’ नड्डा ने आगे कहा कि केसीआर सरकार हाल के उपचुनावों में भाजपा की जीत और राज्य में हमारी पार्टी को मिल रहे समर्थन को देखकर बौखला गई है। उन्होंने कहा कि हम पुलिस कार्रवाई के खिलाफ सभी कानूनी और लोकतांत्रिक उपाय करेंगे।

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने भी संजय कुमार की गिरफ्तारी को लेकर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि संजय कुमार ने प्रदर्शन के दौरान कोविड नियमों का उल्लंघन नहीं किया है। संजय कुमार राज्य में शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। यही वजह है कि उन्हें गिरफ्तार किया गया। रेड्डी ने आगे कहा कि राज्य सरकार ने तेलंगाना में जनविरोधी नीतियों को अपनाया और लागू किया है और राज्य के मतदाता उन्हें सबक सिखाएंगे।

गौरतलब है कि संजय कुमार रविवार को करीमनगर में शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने कोविड नियमों के उल्लंघन के आरोप में उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!