Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिसकी दुकान और भवन के आगे नालियों में कूड़ा अथवा पानी अवरूद्ध मिला उन पर आपदा प्रबन्धन अधिनियम के अन्तर्गत कार्रवाई करें : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 8 जुलाई, 2020, देहरादून (सू.ब्यूरो)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बकरालवाला वार्ड न० 16 में एन्टी डेंगू अभियान के निरीक्षण के दौरान नगर निगम और उप जिलाधिकारी सदर को निर्देशित किया कि जिस भवन स्वामी अथवा दुकानदार के घर अथवा दुकान के सामने कूड़ा पाया जाता है अथवा नाली कूड़ा के चलते यदि अवरूद्ध पायी जाती है तो ऐसे व्यक्तियों के विरूद्ध आपदा प्रबन्धन अधिनियम के तहत् कार्यवाही की जाय।
जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ किये गये निरीक्षण के दौरान सुभाष रोड, अभिषेक टावर चैक तथा परेड ग्राउण्ड के आसपास स्थित दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ऐसे दुकानदार जिनकी दुकान के सामने कूड़ पड़ा था अथवा जिनकी दुकान के सामने नालियाँ कूड़े के चलते डंप थी को फटकार लगाई और अपनी ही मौजूदगी में उनसे सारा कूड़ा उठवाया तथा भविष्य में सख्त चेतावनी दी कि यदि दुबारा कूड़ा दुकान के सामने नाली में पाया गया तो सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने अभिषेक टावर स्थित फलावर्स की दुकान का औचक निरीक्षण करते हुए फूलदान के पानी की निकासी तथा इससे उत्पन्न कूड़े के निस्तारण के सम्बन्ध में सम्बन्धित से पूछताछ की तथा पानी की निकासी और सफाई बरतने के निर्देश दिये।
इस दौरान नगर निगम की टीम द्वारा वार्ड के समस्त क्षेत्र  में दवा का छिड़काव किया गया, कूड़ा उठाया गया तथा व्यापक साफ-सफाई की गयी।
इसी तरह जनपद के सभी क्षेत्रों में विकासनगर, हरबर्टपुर, मसूरी ऋषिकेश, डोईवाला में भी सम्बन्धित नगर निकाय द्वारा एन्टी डेंगू अभियान के तहत् व्यापक साफ-सफाई  और दवाईयों छिड़काव एवं फागिंग करवाई गयी।
इस दौरान वार्ड न० 16 बकरालवाला क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीर सिंह बुदियाल, उप जिलाधिकारी सदर गोपाल राम बिनवाल, वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम आर.के सिंह, जिला डेंगू-मलेरिया नियंत्रण अधिकारी डाॅ० सुभाष जोशी, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग जे.एस चैहान, क्षेत्रीय पार्षद डाॅ० विजेन्द्र पाल सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!