Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जौनसार भाबर क्षेत्र के लोगों ने महाराज को किया सम्मानित

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 सितम्बर 2021, बुधवार, देहरादून। कालसी जौनसार बावर क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से आगे बढ़ाने, महासू देवता के धार्मिक पौराणिक महत्व को जनसामान्य तक पहुँचाने और उसके प्रचार प्रसार के लिए कालसी जौनसार बावर क्षेत्र के लोगों ने बुधवार को प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज को सम्मानित किया।

कालसी, जौनसार बावर क्षेत्र लोगों ने बुधवार को महासू देवता सहित तमाम धार्मिक स्थलों के पौराणिक भक्तों को जनसामान्य तक पहुँचाने के साथ-साथ उसके प्रचार प्रसार के लिए प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज का सुभाष रोड स्थित कैंप कार्यालय में पहुँचकर सम्मान किया।

कालसी जौनसार बावर क्षेत्र के लोगों ने महाराज का स्वागत करते हुए कहा कि आज उनके प्रयासों से जौनसार बावर क्षेत्र के धार्मिक एवं पौराणिक महत्व के स्थलों को एक विशिष्ट पहचान मिली है।

चारों महासू देवता बासिक महासू, पबासिक महासू, बोठिया महासू और चालदा महासू के साथ-साथ मैन्द्रथ मंदिर, ठढियार मंदिर, मोहना मंदिर, हनोल मंदिर, समाल्टा मंदिर, दसऊ मंदिर, थैना मंदिर, बिसोई मंदिर, लखवाड़ मंदिर एवं लखस्यार मंदिर को पर्यटन विभाग द्वारा प्रचारित एवं प्रसारित करने पर उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की।

उन्होंने कहा कि महाराज के प्रयासों से तमाम मंदिरों के धार्मिक एवं पौराणिक महत्व के इन स्थलों को पर्यटन एवं तीर्थाटन की दृष्टि से विकसित करने से क्षेत्र के लोगों में अपार उत्साह एवं प्रसन्नता है।

इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेश चौहान, दलीप बिष्ट, रणवीर, कांति राणा, आनंद तोमर, जयवीर चौहान, दिनेश शर्मा, सोहनवीर, सुनील, अमित, कुंदन आदि अनेक लोग मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!