Breaking News :
>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए
विदेश

भूकंप के 21 झटकों से थर्राया जापान, 36 हजार घरों की बिजली गुल

एक बार फिर मंडराया सुनामी का खौफ

टोक्यो। जापान के उत्तरी मध्य हिस्से में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके बाद मौसम विज्ञान एजेंसी ने जापान के कई हिस्सों में सुनामी की चेतावनी जारी की है. हासिल जानकारी के मुताबिक, इशिकावा, निगाटा और टोयामा प्रान्त के तटीय क्षेत्रों में मौसम विज्ञान एजेंसी ने सुनामी की अलर्ट जारी किया है। गौरतलब है कि, जापान में आए भूकंप से काफी नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं। गाडिय़ों से लेकर दुकानों और शॉपिंग मॉल तक तबाही का मंजर देखने को मिला… साथ ही जापान में भूकंप के बाद, 36 हजार घरों की बिजली गुल हो गई…
इसी अफरा-तफरी के माहौल के बीच, मौसम विज्ञान एजेंसी की चेतावनी काफी खौफनाक है. गौरतलब है कि, इस स्थिति ने एक बार फिर जापान में 2011 के भयंकर सुनामी की यादें ताजा कर दी है, जिसने पूरे देश में खौफनाक तबाही मचाई थी।

लिहाजा ठीक 13 साल बाद इस तरह की स्थिति से देश में फिर सुनामी का खतरा मंडराने लगा है. मौसम विज्ञान एजेंसी से मिली जानकारी के मुताबिक, समुद्र विकराल रूप धारण कर रहा है, जिसमें 5 मीटर तक ऊंची लहरें उठती नजर आ रही है। वहीं भूकंप ने सबकुछ अस्त-व्यस्त कर दिया है. एयरपोर्ट से लेकर रेलवे स्टेशन तक अफरातफरी का मंजर है. कर्मचारी जान बचा कर भाग रहे हैं, लोग डरे हुए हैं. सडक़ों पर कई फीट गहरी दरारें पड़ गई हैं।

गौरतलब है कि, सोशल मीडिया पर भी जापान में भूकंप के तमाम वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं. दुनियाभर से लोग इन वीडियों को शेयर और कमेंट कर रहे हैं. आगे इस खबर में आप कुछ ऐसी ही खौफनाक वीडियो को देखने जा रहे हैं।  हालांकि इससे पहले जान लें कि जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने भूकंप से प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को तुरंत निकलने की हिदायत दी है। साल थी सुरक्षित रहने का हर संभव प्रयास करने को कहा है।

हालांकि, मौसम विभाग ने लोगों से डरने की जगह साहस और हिम्मत के साथ आगे बढऩे की सलाह दी है. मौसम विभाग ने  लोगों से अपील की है कि जितनी जल्दी हो सके आप लोग ऊंची जगह पर पहुंचने की कोशिश कीजिए। तेज भूकंप के झटके से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। मौसम विभाग शाम 6 बजे के आसपास प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बारे में अधिक जानकारी देगी। जापान के लोगों को मोबाइल पर अलर्ट मैसेज भेजा गया है। इसमें बताया गया कि लोग तटीय इलाके छोड़ कर ऊंची जगह पर पहुंचे। कभी भी सुनामी आ सकती है. बता दें कि पश्चिमी जापान में भूकंप आने के बाद एक बिल्डिंग में भीषण आग भी लग गई। हालांकि, घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां मौके पर पहुंचकर नियंत्रण पाने की कोशिश में जुटी हुई है।

गौरतलब है कि 11 मार्च 2011 में भी जापान में भूकंप के बाद आई सुनामी ने तहस नहस कर दिया था. सुनामी ने हजारों लोगों की जिंदगी छीन ली थी. 15 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। जापान की 70 फीसदी जमीन पर पानी ही पानी आ गया था. फुकुशिमा में परमाणु घर को भारी नुकसान हुआ था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!