Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

आयुक्त कुमाऊँ मण्डल ने कहा कि जमरानी बाॅध का निर्माण केन्द्र सरकार की प्राथमिकता में शामिल है

आकाश ज्ञान वाटिका। 25 नवम्बर, हल्द्वानी(सू.वि.)। बाॅध निर्माण से पहले डूब क्षेत्र एवं प्रभावित लोगों को ऊधम सिंह नगर तथा चम्पावत जिले के बनबसा व टनकपुर में बसाये जाने की कवायद शुरू हो गयी है। इसकी समीक्षा सोमवार की देर सांय शिविर कार्यालय में आयुक्त कुमाऊॅ मण्डल श्री राजीव रौतेला द्वारा की गयी। बैठक में जनपद नैनीताल एवं उधम सिंह नगर के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

आयुक्त ने कहा कि जमरानी बाॅध का निर्माण केन्द्र सरकार की प्राथमिकता में शामिल है, बाध निर्माण से प्रभावित 412 परिवारों को विस्थापित करना आवश्यक होगा। उन्होंने मुख्य अभियंता सिंचाई एमसी पाण्डे को निर्देश दिए कि वह सर्वे का कार्य हर हाल में दिसम्बर माह तक पूर्ण कर लें, इसके साथ ही नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों के शपथ के बाद पुनः एक बैठक कर उनके साथ रायशुमारी कर लें। उन्होंने जिलाधिकारी श्री सविन बंसल को निर्देश दिए कि वह जिले के किसी वरिष्ठ अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित करें ताकि वे इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का अनुश्रवण विधिवत तरीके से करें। उन्होंने निर्देश दिए कि सर्वे का कार्य सिंचाई तथा राजस्व विभाग संयुक्त रूप से करें ताकि कोई त्रुटि न होने पाए। इस महत्वपूर्ण कार्य में सम्बन्धित क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं क्षेत्रीय विधायक से भी वार्ता कर ली जाए।
श्री रौतेला ने बताया कि जनपद उधम सिंह नगर के सितारगंज के लालोर पट्टी, लाला खास बरा में 37 एकड़ तथा सम्पूर्णानन्द ओपन जेल में 247 एकड़ भूमि का चयन किया गया। उन्होंने बताया कि जनपद चम्पावत के टनकपुर तथा बनबसा में भी जमीन चिन्हित की जा रही है। उन्होंने कहा कि विस्थापन का कार्य प्राथमिकता में है, इसके लिए जिलाधिकारियों के साथ निरन्तर समीक्षा की जा रही है। बैठक में उपस्थित अपर जिलाधिकारी नजूल जगदीश चन्द्र काण्डपाल से उन्होंने कहा कि वह चिन्हित की गयी भूमि का विस्तृत मानचित्र एवं प्रजेन्टेशन एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।
बैठक में जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने बताया कि राजस्व एवं सिंचाई विभाग के साथ सर्वे का कार्य गतिमान है जोकि दिसम्बर माह तक पूर्ण कर लिया जाएगा।
बैठक में उप जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम अरविन्द कुमार कटारिया, अधिशासी अभियंता सिंचाई तरूण बंसल, महाप्रबन्धक जल संस्थान डीके मिश्रा आदि मौजूद थे। ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!