Breaking News :
>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
क्राइमताज़ा खबरेंदेश

दक्षिण कश्मीर में आतंकियों ने बैंक की कैश वैन से लूटे 60-80 लाख रुपये

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 नवम्बर 2020, गुरुवार। दक्षिण कश्मीर में शोपियां के टॉक मोहल्ला स्थित जम्मू-कश्मीर बैंक के पास से आतंकियों ने बैंक की कैश वैन से रुपये लूट लिए। पुलिस के मुताबिक लूटी गई राशि 60-80 लाख रुपये तक है। फिलहाल, बैंक अधिकारियों द्वारा रकम की पुष्टि का इंतजार है।

पुलिस ने बताया कि कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने शोपियां के टॉक माेहल्ले में स्थित जम्मू-कश्मीर बैंक की मुख्य शाखा से निकली कैश वैन पर अचानक से हमला कर दिया। बंदूक की नौक पर आतंकवादियों ने वैन में रखी सारी नकली निकाली और चंपत हो गए। पुलिस ने बताया कि वारदात में करीब चार आतंकी शामिल थे। वैन में 60-80 लाख रुपये बताए जा रहे हैं हालांकि बैंक अधिकारियों ने अभी तक इसकी अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। इस घटना के बाद पुलिस व सेना के जवान तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गए और उन्होंने आसपास के इलाकों में आतंकवादियों की तलाश शुरू कर दी है। अन्य विवरण प्रतीक्षारत है।

बडगाम में एक लापता पुलिसकर्मी का शव वीरवार को पेड़ से लटका मिला। उसके दोनों हाथ भी बंधे हुए थे। पुलिस ने हत्या व अगवा का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस में आईआरपी की 21वीं वाहिनी का एक कांस्टेबल मोहम्मद अशरफ बुधवार की रात को अचानक गायब हो गया था। वह बडगाम जिले के अरचंद्रहामा, मागाम का रहने वाला था। बीते कुछ समय से उत्तरी कश्मीर के परिहासपोरा पट्टन में तैनात था। उसके लापता होने का पता चलते ही उसे कई जगह तलाश किया गया। उसका फोन भी स्विच ऑफ था।

आज सुबह मागाम से कुछ ही दूरी पर बटपोरा कनिहामा गांव के बाहरी छोर पर स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव पेड़ से लटका देखा। उन्होंने उसी समय पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। दिवंगत की पहचान लापता पुलिसकर्मी के रुप में हुई है। उसके चेहरे और शरीर के विभिन्न हिस्सों में यातनाएं दिए जाने और पीटे जाने की निशान थे। उसके दोनों हाथ भी पीछे बंध हुए थे और गले में फंदा डाला गया था। पुलिस के अनुसार, जिस हालात में शव मिला है, उससे साफ होता है कि मोहम्मद अशरफ की हत्या करने से पहले उसे यातनाएं दी गई हैं।

शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनाें के हवाले कर दिया गया है। संबधित पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मोहम्मद अशरफ की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। हत्या में आतंकियों का हाथ होने से इंकार नहीं किया जा सकता, लेकिन अन्य कई बिंदुओं को भी ध्यान में रखते हुए जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है।उसके मोबाइल फोन की कॉल डिटेल भी जमा की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि मरने से पहले उसने किससे बातचीत की थी, उसके साथ बीते कुछ दिनों से कौन लोग संपर्क में थे। उसके परिजनों से भी पूछताछ की गई है, लेकिन कोई भी उसके अचानक लापता होने या उसकी हत्या से जुड़ी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं करा पाया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!