Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जारी की ‘अनटोल्ड कश्मीर फाइल्स वीडियो’

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 अप्रैल 2022, शुक्रवार, नई दिल्ली/श्रीनगर। कश्मीरी पंडितों के दर्द को अपनी फिल्म ‘फिल्म द कश्मीर फाइल्स’ के जरिए लोगों के सामने लाने वाले विवेक अग्निहोत्री इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में बनें हुए हैं। इस फिल्म में कश्मीरी पंडितों के 1990 के दशक में हुए पलायन की दर्दनाक कहानी को जिस तरह से पर्दे पर दिखाया गया है उसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। ​इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी इतिहास रच दिया है। हर दिन इसके बढ़ते आंकड़ों ने हर किसी को हैरान किया। वहीं अब ‘द कश्मीर फाइल्स’ की सफलता के बाद जम्मू कश्मीर पुलिस ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि आतंकवाद के कारण किस तरह से सभी कश्मीरियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था, फिर चाहे वो किसी भी धर्म के क्यों न हों।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर 31 मार्च को एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो को अब तक 1.66 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 57 सेकंड के इस वीडियो का टाइटल ‘द अनटोल्ड कश्मीर फाइल्स’ रखा गया है। ये वीडियो कुछ पलों के लिए आपको भावुक कर देगा। इस वीडियो क्लिप में आतंकवाद के दौर को दर्शाने वाले कई दृश्य हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में आप फैज अहमद फैज की नज्म ‘हम देखेंगे’ सुनाई दे रही है। इसी नज्म का इस्तेमाल ‘द कश्मीर फाइल्स’ में भी किया गया है।

इस वीडियो में लिखा है, ‘एसपीओ इश्फाक अहमद के घर पर आतंकवादी घुसे और उसके भाई उमर जान समेत उसकी हत्या कर दी। शांति का समर्थन करने वाले ऐसी कई कश्मीरियों की हत्या की गई। कश्मीर में लक्षित कर 20 हजार लोगों की जान ली गई. समय आ गया है कि हम आवाज उठायें।’ वीडियो के ​आखिरी में लिखा है, ‘हम कश्मीर हैं, हम देखेंगे।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!