Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव स‍िंह ने नवंबर तक हर घर जल योजना अभियान चलाने के लिए आध‍िकार‍ियों को द‍िए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 जून 2022, बुधवार, लखनऊ। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव स‍िंह ने कहा है कि सितंबर से नवंबर तक बुंदेलखंड के गांव-गांव हर घर नल कनेक्शन देने का महाभियान चलाएं। इसकी पूरी तैयारी की जाए। साथ ही 100 दिन की कार्ययोजना में शामिल बुंदेलखंड समेत 75 जिलों में चल रहे हर घर जल योजना का ब्योरा मांगा है। उन्होंने अधिकारियों को जिलेवार योजना का निरंतर निरीक्षण करने के भी निर्देश दिये हैं।

जलशक्ति मंत्री स‍िंह ने मंगलवार को महाराणा प्रताप मार्ग स्थित जल निगम ग्रामीण मुख्यालय सभागार में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 100 दिन की कार्ययोजना पर बैठक कर विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि कराए जा रहे कार्यों में गुणवत्ता व समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए। मानसून शुरू होने से पहले निचले इलाकों में पाइप डालने समेत अन्य कार्य पूरे कर लिए जाएं, वहीं पाइप डालने के दौरान गांव में खोदी गई सड़कों या चकरोडों को तत्काल दुरुस्त कराने का भी निर्देश दिया।

भूगर्भ जल विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्राम पंचायतों में भूगर्भ जल की वर्तमान स्थिति रिपोर्ट 30 जून तक उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री लघु स‍िंचाई योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक पात्र किसानों को शामिल करें। प्रमुख सचिव नमामि गंगे अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि उनके निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा। समीक्षा बैठक में एमडी जल निगम बलकार स‍िंह, अधिशासी निदेशक राजेश पांडेय समेत अन्य वरिष्ठ विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!