Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
विदेश

न्यूयॉर्क में भारत की जगजीत पवाडिया फिर बनीं अंतरराष्ट्रीय स्वापक नियंत्रण बोर्ड की सदस्य

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 10 अप्रैल 2024, न्यूयॉर्क। 9 अप्रैल को हुए अंतरराष्ट्रीय स्वापक नियंत्रण बोर्ड (International Narcotics Control Board) के चुनावों में भारत की जगजीत पवाडिया ने जीत हासिल की। जिसके बाद एक बार फिर जगजीत पवाडिया अंतरराष्ट्रीय स्वापक नियंत्रण बोर्ड में शामिल हो गई हैं। ये केवल जगजीत पवाडिया के लिए हा नहीं बल्कि पूरे भारत की उपलब्धि है।

इन चुनावों में पांच सीटों के लिए 24 उम्मीदवार थे, चुनाव अत्यधिक कठिन था। लेकिन जगजीत पवाडिया ने संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) द्वारा आयोजित चुनावों में सबसे अधिक वोट प्राप्त किए। बता दें कि भारत को ECOSOC के 53 वोटिंग सदस्यों में से 41 वोट हासिल हुए जो कि सभी सदस्य देशों में सबसे अधिक थे. 41 वोटों के साथ पवाडिया ने इन चुनावों में शानदार जीत हासिल की वहीं दूसरे स्थान पर रहे उम्मीदवार को 30 वोट हासिल हुए।

डॉक्टर एस. जयशंकर ने ट्विटर पर लिखा, ‘आज, भारत की उम्मीदवार मिस जगजीत पवादिया को न्यूयॉर्क में हुई चुनाव में अंतर्राष्ट्रीय नारकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड में पुनः चुनावित किया गया है, 2025-2030 की अवधि के लिए। भारत ने बोर्ड के सभी चुने गए सदस्य राज्यों में सर्वाधिक वोट हासिल किया है।’

आगे विदेश मंत्री ने कहा कि भारत ने सभी निर्वाचित सदस्य देशों के बीच सबसे अधिक वोट हासिल किए हैं। जिसके बाद उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन और विदेश मंत्रालय की टीम की सराहना की और कहा कि उन्होंने अच्छा काम किया।

जगजीत पावडिया साल 2015 से अंतरराष्ट्रीय स्वापक नियंत्रण बोर्ड की सदस्य हैं।उन्हें मई 2019 में 2020 से 2025 के पांच साल के कार्यकाल के लिए परिषद द्वारा चुना गया था. उन्होंने साल 2021 से 2022 तक बोर्ड अध्यक्ष के रूप में भी काम किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!