Breaking News :
>>राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने ‘श्री केदारनाथ जी क्षेत्र में आपदा प्रबंधन पर एक और प्रयास’ बुक का किया विमोचन>>भारत-नेपाल के बीच हवाई सेवाओं का विस्तार जरूरी- महाराज>>परिवहन निगम प्रबंधन अब जीपीएस व ऑनलाइन कैमरों से करेगा रोडवेज बसों की निगरानी>>विक्की कौशल के करियर की बेस्ट फिल्म बनी ‘छावा’, अब तक कमा चुकी इतने करोड़ रुपए >>उपराज्यपाल के अभिभाषण से शुरु हुआ दिल्ली विधानसभा सत्र का दूसरा दिन, दिल्ली को भ्रष्टाचार मुफ्त करने पर दिया गया जोर >>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तरकाशी का दौरा टला, जानिए वजह >>क्या आप भी इन दिनों खांसी, जुकाम से हैं परेशान? तो इन हेल्दी ड्रिंक्स को करें अपनी दिनचर्या में शामिल, इम्युनिटी होगी मजबूत>>केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि कल महाशिवरात्रि के पर्व पर की जाएगी तय >>यूसीसी के तहत विवाह पंजीकरण करवाएंगे राज्य सरकार के कर्मचारी – मुख्य सचिव राधा रतूड़ी>>राज्यपाल ने मेरी योजना-केंद्र सरकार’’ पुस्तक का किया विमोचन >>नर्सिंग अधिकारियों को दो सप्ताह के अंदर मिलेगी नियुक्ति>>स्कैम सेंटर में बंधक बनाए गए 48 भारतीयों समेत 215 विदेशी नागरिकों को कराया गया मुक्त >>नेचुरल स्टार नानी की आगामी फिल्म ‘हिट: द थर्ड केस’ का टीजर जारी, 1 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म >>सीएम धामी ने पुलिस महानिरीक्षक केवल खुराना को दी श्रद्धांजलि >>प्रधानमंत्री के दौरे से पहले तैयारियों का निरीक्षण करने हर्षिल पहुंचे मुख्यमंत्री धामी >>यूपी बोर्ड परीक्षा आज से हुई शुरु, परीक्षा का कुशल संचालन के लिए लखनऊ में बनाया गया केंद्रीय कंट्रोल रूम >>27 फरवरी तक चलने वाले दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र आज से शुरू>>क्या आप भी पेट संबंधी बीमारियों से हैं परेशान, तो इन पांच योगासनों की मदद से पा सकते हैं आराम >>फरवरी के अंत में एक बार फिर उत्तराखंड में मौसम बदलने के आसार>>चैंपियंस ट्रॉफी 2025- रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया 
देशविज्ञान एवं प्राद्यौगिकी

इसरो के वैज्ञानिक सफल लॉन्च की प्रार्थना के लिए चंद्रयान-3 के छोटे मॉडल को लेकर पहुँचे तिरुपति वेंकटचलपति मंदिर 

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 जुलाई 2023, गुरूवार, श्रीहरिकोटा, आंध्र प्रदेश। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) जल्द ही चंद्रयान-3 लॉन्च करने जा रहा है। सफल लॉन्च की प्रार्थना के लिए इसरो वैज्ञानिक की एक टीम चंद्रयान-3 के छोटे मॉडल को लेकर तिरुपति वेंकटचलपति मंदिर पहुंची। आंध्र प्रदेश के तिरुपति वेंकटचलपति मंदिर में इसरो वैज्ञानिकों ने पूजा-अर्चना की। बाद में उन्होंने छोटे मॉडल को दिखाते हुए कहा कि यह चंद्रयान-3 है। इसे कल लॉन्च किया जाएगा। बता दें, इसरो ने हाल ही में घोषणा की थी कि इसरो चंद्रयान के तीसरे मिशन को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 14 जुलाई को दोपहर बाद 2:35 बजे लॉन्च करेगा।

इससे पहले मंगलवार को इसरो ने चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक चंद्रमा पर उतारने का पूर्वाभ्यास किया था। इसरो की ओर से एक ट्वीट में बताया गया था कि लॉन्च की पूरी तैयारी और प्रक्रिया का डमी रूप में 24 घंटे का पूर्वाभ्यास सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) बहुप्रतीक्षित मिशन चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग 14 जुलाई को करेगा। चंद्रयान-3 का फोकस चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंड करने पर है। इससे पहले इसरो ने दो मिशनों, चंद्रयान-1 और चंद्रयान-2 को लांच किया था, लेकिन ये दोनों सतह पर लैंड नहीं हो सके थे।

इसरो के अधिकारियों के मुताबिक, चंद्रयान-3 मिशन चंद्रयान-2 का ही अगला चरण है, जो चंद्रमा की सतह पर उतरेगा और परीक्षण करेगा। इसमें एक प्रणोदन मॉड्यूल, एक लैंडर और एक रोवर होगा। चंद्रयान-3 का फोकस चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंड करने पर है। मिशन की सफलता के लिए नए उपकरण बनाए गए हैं। एल्गोरिदम को बेहतर किया गया है। जिन वजहों से चंद्रयान-2 मिशन चंद्रमा की सतह नहीं उतर पाया था, उन पर फोकस किया गया है।  मिशन 14 जुलाई को दोपहर 2:35 बजे श्रीहरिकोटा केन्द्र से उड़ान भरेगा और अगर सब कुछ योजना के अनुसार हुआ तो 23 या 24 अगस्त को चंद्रमा पर उतरेगा। इससे पहले बुधवार को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में चंद्रयान-3 युक्त एनकैप्सुलेटेड असेंबली को एलवीएम3 के साथ जोड़ा गया। यह मिशन भारत को अमेरिका, रूस और चीन के बाद चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का चौथा देश बना देगा।

Loading

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!