Breaking News :
>>BCI चेयरमैन के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में वकीलों का प्रदर्शन>>कीव पर रूसी मिसाइल हमले में छह लोगों की मौत, 33 घायल>>डिमटा बैंड के पास NH-707A का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त, दोनों तरफ से यातायात पूरी तरह ठप>>‘हैवान’ का पहला गाना ‘मेरे हीरो है वो’ हुआ रिलीज>>रायपुर की 16 ग्राम पंचायतों में मजबूत होगा कचरा प्रबंधन, पर्यावरण सखियों को मिला नया वाहन>>सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर बैठक, वेतन वृद्धि और स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर>>वन, वन्यजीव और समुदायों की रक्षा को अपने करियर की सफलता का पैमाना बनाएं- उपराष्ट्रपति>>एमडीडीए की ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी और अधिक पारदर्शी>>सोमेश्वर में जन मिलन कार्यक्रम, कई ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन>>अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज>>एसजीआरआरयू के दीक्षारंभ का भव्य समापन, रेन डांस पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं>>ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे ठप: भल्लेगांव बागवान के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से बंद हुआ मार्ग>>मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश>>भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 165 रन से हराया>>सलेड़ी -खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ>>जापानी तकनीक का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचाएं, कृषि लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाएं: शिवराज सिंह चौहान>>रेलटेल के शेयरों में 6% का उछाल, ₹290 के पार पहुंचा भाव>>बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 100 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई>>देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार>>हर महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिलों की समस्याओं का तेजी से होगा समाधान
फिल्म-जगतमनोरंजन

ईशान-विशाल की फिल्म ‘होमबाउंड’ऑस्कर 2026 की रेस में हुई शामिल

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 सितम्बर 2025, शनिवार, मुम्बई। फिल्म ‘होमबाउंड’ अब भारत का गौरव बढ़ाने को तैयार है। ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जान्हवी कपूर अभिनीत यह फिल्म साल 2026 के ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुनी गई है। इसे बेस्ट इंटरनेशनल फीचर कैटेगरी में नामांकित किया गया है। इस चुनाव की घोषणा शुक्रवार, 19 सितंबर को कोलकाता में एन चंद्रा द्वारा की गई, जिन्होंने ऑस्कर चयन समिति के अध्यक्ष के रूप में इस प्रक्रिया का नेतृत्व किया।

करण जौहर की प्रतिक्रिया:

फिल्म के निर्माता करण जौहर ने ऑस्कर में चयन की खुशी जताते हुए कहा,
“हम बेहद सम्मानित महसूस कर रहे हैं। नीरज घेवान की मेहनत निश्चित रूप से दुनियाभर के दर्शकों के दिलों में जगह बनाएगी। यह ‘पिंच मी’ मोमेंट है, जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगा।”

नीरज घेवान ने कहा धन्यवाद:

निर्देशक नीरज घेवान ने कहा,
“मुझे गर्व है कि ‘होमबाउंड’ को ऑस्कर में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। यह फिल्म हमारी जड़ों और घर की कहानियों से प्रेरित है। दुनियाभर में अपनी कहानियों को पहुँचाना और सिनेमा के सबसे बड़े मंच पर भारत का नाम रोशन करना गर्व की बात है।”

फिल्म की कहानी:

‘होमबाउंड’ में ईशान खट्टर, जान्हवी कपूर और विशाल जेठवा मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहानी दो दोस्तों – मोहम्मद शोएब (ईशान खट्टर) और चंदन कुमार (विशाल जेठवा) – के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका सपना पुलिस की वर्दी पहनना है। लेकिन समाज की पुरानी दीवारें उनके रास्ते में बाधा बनती हैं। शोएब को उसकी धार्मिक पहचान रोकती है, और चंदन को उसकी जाति। यह संघर्ष दर्शकों को यह सोचने पर मजबूर करता है कि क्या मेहनत और लगन ही काफी हैं, या हमारी सपनों की राह में समाज की पुरानी जंजीरें भी भारी पड़ती हैं।

फिल्म पहले कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में दिखाई जा चुकी है और अब यह 26 सितंबर 2025 को भारत में रिलीज होने वाली है।

(साभार)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!