Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
खेल-जगत

पठान की आतिशी पारी ने बदल दिया मैच का रुख – 6 चौके 3 छक्के जड़ भारत को दिलाई जीत

आकाश ज्ञान वाटिका। ११ मार्च, २०२० (बुधवार)। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में इंडियन लिजेंड्स ने लगातार दूसरे मुकाबले में जीत हासिल की है। मंगलवार को खेले गए मुकाबले में भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग के फ्लॉप होने के बाद इरफान पठान के आतिशी अर्धशतक के दम पर भारतीय टीम ने जीत हासिल की। श्रीलंका लिजेंड्स ने पहले खेलते हुए 8 विकेट पर 138 रन बनाए थे जिसे भारतीय लिजेंड्स ने 5 विकेट के नुकसान पर 18.4 ओवर में हासिल कर लिया।

श्रीलंका के मिले लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग की ओपनिंग जोड़ी 1 रन ही जोड़ पाई। तेंदुलकर को चामिंडा वास ने बना खाता खोले वापस भेजा। इसके बाद 3 रन से स्कोर पर सहवाग भी रन आउट हो गए। मोहम्मद कैफ ने 46 रन की पारी खेलकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया और बाद में आकर इरफान पठान ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए भारत को जीत दिलाई।

पठान की तूफानी पारी

इरफान पठान ने महज 31 गेंद पर 57 रन की नाबाद पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 6 चौके और तीन छक्के लगाए। पठान की आतिशी पारी ने मैच का रुख बदल दिया और हार के करीब पहुंची इंडियन लिजेंड्स को जीत दिला दी। दो जल्दी विकेट गिरने के बाद मोहम्मद कैफ ने 46 रन की पारी खेलकर भारत को मैच में बनाए रखा। 45 गेंद पर कैफ ने 46 रन बनाए जिसमें 4 चौके और 1 छक्का लगाया।

मुनफ पटेल ने झटके चार विकेट

भारत की तरफ से मुनफ पटेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। इसके अलावा जहीर खान, इरफान पठान, मनप्रीत गोनी और संजय बांगर ने एक-एक विकेट चटकाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!