Breaking News :
>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
खेल-जगत

आईपीएल 2024 : क्वालीफायर-1 में आज कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी सनराइजर्स हैदराबाद

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 21 मई 2024, अहमदाबाद। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम आईपीएल 2024 की प्वाइंट्स टेबल पर टॉप पर विराजमान है। केकेआर की टीम ने मौजूदा सीजन में 14 मैचों में से 9 जीत हासिल की, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम दूसरे नंबर पर है। अब केकेआर की टीम का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से आईपीएल 2024 के क्वालीफायर-1 मैच में होगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम फाइनल में सीधा एंट्री करेगी, जबकि हारने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा। हारने वाली टीम एलिमिनेटर की विजेता टीम से क्वालीफायर-2 में भिड़ेगी। ऐसे में अहमदाबाद की पिच पर बैटर्स या बॉलर्स, किसे फायदा होगा, आइए जानते है?

अगर बात करें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की तो बता दें कि इस मैदान बैटर्स को जमकर रन बनाते हुए देखा जाता है। नई गेंद के साथ शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच बढ़ता है तो स्पिनर्स के लिए भी पिच मददगार साबित होती है। हालांकि, यहां हमेशा लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम फायदे में रहती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम चेज करना पसंद करेगी।

अगर बात करें आंकड़ों की तो नरेंद्र मोदी स्टेडियम ने आईपीएल के कुल 33 मैचों की मेजबानी की है, जिसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 15 मैच जीते है, जबकि बाद में बैटिंग करने वाली टीम को 18 मैचों में जीत मिली। यहां पहले बैटिंग का औसत स्कोर 168 रन है, जबकि इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर 233 रन का बना है, जो कि गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में बनाया था।

मौजूदा आईपीए सीजन में इस मैदान पर कुल 6 मैच खेले गए, जहां पहले बैटिंग करने वाली टीम को 2 जीत मिली, जबकि 4 मैच चेज करने वाली टीम ने जीते।

अगर बात करें केकेआर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की तो दोनों टीमों के बीच कुल 26 मैच खेले गए है, जिसमें 17 मैच में केकेआर को जीत मिली, जबकि 9 मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद ने बाजी मारी। इस सीजन में दोनों टीमों के बीच एक बार भिड़ंत हुई, जिसमें केकेआर न हैदराबाद को मात दी। ऐसे में अब क्वालीफायर-1 मैच में हैदराबाद की टीम केकेआर से हार का हिसाब चुकता करना चाहेंगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!