Breaking News :
>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
खेल-जगत

आईपीएल 2024 : सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज 

हैदराबाद के राजीव गाँधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ेगी दोनों टीमें 

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 मई 2024, बुधवार, हैदराबाद। आईपीएल 2024 का रोमांच अपने चरम पर पहुँच चुका है। प्लेऑफ की लड़ाई और भी घातक हो चली है। अंतिम चार का टिकट पाने के लिए बुधवार को राजीव गाँधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ होगी। हैदराबाद और लखनऊ की कहानी इस सीजन लगभग एक जैसी ही रही है। दोनों टीमों ने छ:-छ: मैचों में जीत का स्वाद चखा है, तो 5 मैचों में हार गले आकर लगी है।

मुंबई इंडियंस के हाथों हार झेलने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद अपने होम ग्राउंड पर लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए एसआरएच को लखनऊ के नवाबों को चारों खाने चित करना होगा। टीम ने इस सीजन अब तक 11 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 6 में जीत नसीब हुई है, जबकि 5 मैचों में टीम को हार का मुँह देखना पड़ा है। दूसरी ओर, लखनऊ का हाल भी हैदराबाद जैसा ही है।

सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स की भिड़ंत राजीव गाँधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर होगी। हैदराबाद के इस मैदान पर बल्लेबाजों का एकतरफा राज रहता है। बल्लेबाजों के लिए मुफीद पिच पर जमकर चौके-छक्कों की बरसात होती है। गेंद बल्ले पर काफी अच्छे से आती है और इस वजह से शॉट मेकिंग काफी आसान रहती है। हालांकि, पिच से स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलती है।

राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम ने आईपीएल में अब तक कुल 75 मैचों की मेजबानी की है। इसमें से 34 में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को नसीब हुई है। वहीं, 41 मैचों में मैदान रनों का पीछा करने वाली टीम ने मारा है। यानी अगर आँकड़ों की माने तो इस मैदान पर चेज करना ज्यादा आसान रहता है। पहली पारी में एवरेज स्कोर 162 का रहता है। भूलिए मत मुंबई इंडियंस के खिलाफ इसी ग्राउंड पर सनराइजर्स हैदराबाद ने स्कोर बोर्ड पर 3 विकेट खोकर 277 रन लगाए थे।

सनराइजर्स हैदराबाद को आखिरी मैच में मुंबई इंडियंस के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। ट्रेविस हेड को छोड़कर टीम के बाकी बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे। वहीं, गेंदबाजी में मार्को जेनसन, पैट कमिंस और टी नटराजन काफी महंगे साबित हुए थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!