Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
खेल-जगत

आईपीएल 2024 : आरसीबी और केकेआर के बीच मुकाबला आज 

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 29 मार्च 20224, नई दिल्ली।  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच  मुकाबला शुक्रवार को  बैंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। आरसीबी और केकेआर दोनों ही टीमों ने अपने पिछले मुकाबले जीते हैं, लेकिन आरसीबी को हमेशा ही होम ग्राउंड पर खेलने का फायदा मिलता है, ऐसे में उसकी कोशिश जीत की लय बरकरार रखने की होगी। हालांकि, आरसीबी को मैच में केकेआर से कड़ी टक्कर मिलेगी जिसके पास भी बेहतर बल्लेबाजी आक्रमण है। 

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाल बल्लेबाज विराट कोहली से उनकी टीम को एक बार फिर उम्मीद रहेगी। आरसीबी के पूर्व कप्तान कोहली ने पिछले मैच में अर्धशतक जड़ा था जिसके दम पर टीम लक्ष्य प्राप्त करने में सफल रही थी। कोहली के अंदर साझेदारी बनाने की भी क्षमता है। वह आईपीएल में 150 या उससे अधिक रनों की साझेदारी में सात बार हिस्सा रहे हैं। कोहली और कप्तान फाफ डुप्लेसिस की जोड़ी भी आईपीएल में काफी हिट हैं और केकेआर के गेंदबाजों के सामने आरसीबी की इस सलामी जोड़ी को रोकने की चुनौती होगी।

पंजाब किंग्स के खिलाफ हुए पिछले मैच में आरसीबी के सभी शीर्ष छह बल्लेबाज दाएं हाथ के थे। सुयश शर्मा को छोड़कर केकेआर के अन्य गेंदबाजों को दाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ गेंदबाजी करना पसंद है। दाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ केकेआर के अन्य गेंदबाजों की इकोनॉमी रेट अच्छी रही है। आंद्रे रसेल 8.9, मिचेल स्टार्क 7.3, हर्षित राणा 8.4, सुनील नरेन 6.5 और वरुण चक्रवर्ती की 7.5 की इकोनॉमी रेट बताती है कि इनका दाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ प्रदर्शन किस तरह का रहा है। केकेआर के पास अच्छा गेंदबाजी आक्रमण है और टीम के रूप में अच्छा प्रदर्शन करने पर वे आरसीबी के बल्लेबाजों की परेशानी का सबब बन सकते हैं। 

आरसीबी के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और यश दयाल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन अन्य गेंदबाजों को भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा। तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने पहले मैच में 38 रन दिए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला, जबकि दूसरे मैच में उन्होंने 43 रन देकर एक विकेट लिया। ऐसे में आरसीबी टीम केकेआर के खिलाफ इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रीस टॉप्ली को प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकती है। 

केकेआर के पास भी अन्य टीमों की तरह ताकतवर बल्लेबाज हैं जो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त कर सकते हैं। हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ केकेआर का शीर्ष बल्लेबाजी क्रम लड़खड़ा गया था। कप्तान श्रेयस अय्यर भी प्लॉप साबित हुए थे। मध्यक्रम में रिंकू सिंह और आंद्रे रसेल ने पिछले मैच में ताबड़तोड़ पारी खेल टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया जिससे केकेआर ने हैदराबाद को चार रनों से हराकर टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की थी। 

एम चिन्नास्वामी की सपाट पिच बल्लेबाजों के मुफीद मानी जाती है। आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच हुए पिछले मैच में यहां की पिच पारंपरिक रूप से थोड़ी अलग दिखी थी जिसका जिक्र खुद कोहली ने मैच के बाद किया था। हालांकि केकेआर और आरसीबी के बीच होने वाले मैच में उम्मीद है कि चिन्नास्वामी में फैंस को जमकर रन बरसते हुए दिखाई देंगे। आरसीबी का बल्लेबाजी आक्रमण काफी मजबूत है और टीम के पास दिनेश कार्तिक के रूप में अनुभवी मैच फिनिशर है जो अपनी बल्लेबाजी से किसी भी समय पासा पलट सकता है। कार्तिक ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन पिछले मैच में किया था और उन्हें इस दौरान महिपाल लोमरोर का अच्छा साथ मिला था। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!