Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
खेल-जगत

आईपीएल 2024- मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के बीच मुकाबला आज 

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगी दोनों टीमे आमने-सामने 

मुंबई। आईपीएल 2024 के 25वें मुकाबले में गुरुवार को पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) से होगा। इस मैच में भारतीय टीम के दो अहम खिलाड़ी विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बीच रोचक जंग देखने मिलेगी। राष्ट्रीय टीम के लिए ये दोनों खिलाड़ी कई मैच पलट चुके हैं, लेकिन आईपीएल में इन दो दिग्गज खिलाड़ियों के बीच बल्ले और गेंद का रोमांच देखने लायक होगा। वहीं, लगातार कप्तानी के मामले में आलोचनाओं का सामना कर रहे हार्दिक पांड्या और फाफ डुप्लेसिस की भी कड़ी परीक्षा होगी। 

आरसीबी के लिए पूर्व कप्तान विराट कोहली शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मैच में शतक भी जड़ा था। हालांकि उनके अलावा अन्य बल्लेबाजों का ना चलना टीम के लिए चिंता का विषय है जिसका अभियान इस सीजन खराब रहा है। आरसीबी के अन्य बल्लेबाजों विशेषकर विदेशी खिलाड़ियों को देर होने से पहले लय तलाशनी होगी। टीम के कप्तान फाफ डुप्लेसिस तेज शुरुआत कर रहे हैं, लेकिन वह अपनी पारी को ज्यादा देर नहीं खींच पा रहे। वहीं, ग्लेन मैक्सवेल और कैमरन ग्रीन का बल्ला तो एकदम खामोश चल रहा है।

फाफ डुप्लेसिस ने राजस्थान के खिलाफ कप्तानी में कुछ गलतियां की थी जिसका नुकसान टीम को उठाना पड़ा था। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल से उस मैच में एक भी ओवर नहीं कराया था जो टीम के लिए इस सीजन सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। इससे फाफ की कप्तानी पर सवाल उठे थे और कई पूर्व खिलाड़ियों ने उनकी आलोचना की थी। 

आमतौर पर आईपीएल में धीमी शुरुआत करने वाली मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन अबतक बुरे सपने की तरह रहा है। टीम के  नए कप्तान हार्दिक पांड्या की अगुआई में चार में से एक ही मुकाबला जीत सकी है। टीम को पता है कि अगर जल्द ही वापसी नहीं की तो उसके लिए आगे की राहें काफी कठिन हो जाएगी इसलिए उसका इरादा आरसीबी के खिलाफ जीत दर्ज करने पर होगा जिससे टीम का मनोबल बढ़े। 

मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच लीग का 25वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। टॉस उससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!