Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्ड

सरकार कर रही बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्याओं की जांच: सीएम त्रिवेंद्र रावत

देहरादून: प्रदेश में अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या की बढ़ती संख्या से अब सरकार कुछ चौकन्नी हुई है। मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सरकार बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्याओं की जांच कर रही है। घुसपैठ करने वालों को बाहर किया जायेगा।

एनआरसी को लेकर देशभर में छिड़ी बहस के बीच सियासत गर्म है। ऐसे में राज्य की भाजपा सरकार के मुखिया त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी परोक्ष रूप से इस मुद्दे पर अपना स्टैंड साफ कर दिया है। दरअसल, प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस संबंध में इंटेलीजेंस एजेंसियां भी लगातार सरकार को इनपुट उपलब्ध कराती रही हैं। हालांकि, इनके आने पर रोक लगाने के लिए अभी तक कोई ठोस कार्ययोजना नहीं बन पाई है।

इन सबके बीच कुछ समय पूर्व विधायक खानपुर कुंवर प्रणव चैंपियन ने एक सनसनीखेज बयान में कहा कि रोहिंग्या हरिद्वार तक पहुंच चुके हैं। उस समय मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस बात का समर्थन नहीं किया था। इसके बाद उन्होंने खुफिया एजेंसियों से इसका इनपुट लिया। सूत्रों की मानें तो इसमें खुफिया एजेंसियों ने प्रदेश में बाहर से आकर अवैध रूप से बसने वालों की जानकारी सरकार को दी। गुरुवार को एक न्यूज चैनल को दिए बयान में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की बाहरी व्यक्तियों को लेकर चिंता झलकती नजर आई।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक संप्रदाय व समुदाय विशेष की जनसंख्या तेजी से बढ़ी है। इस मामले में खुफिया एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। वहीं, सूत्रों के अनुसार हरिद्वार के साथ ही अन्य तराई वाले जिलों में खुफिया एजेंसियों ने बस्तियों व झुग्गियों में बाहरी लोगों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। इसकी एक विस्तृत रिपोर्ट बनाई जा रही है। जिसे शीघ्र ही शासन को भेजा जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!