Breaking News :
>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
उत्तराखण्डखेल-जगतदेहरादून

अंतर सचिवालय हॉट वेदर कप : महिला एवं पुरुष वर्ग के फाइनल मैच खेले गए

महिला वर्ग का फाइनल मैच सचिवालय एवेंजर्स एवम सचिवालय रॉयल चैलेंजर्स के बीच खेला गया।

पुरुष वर्ग का फाइनल मैच सचिवालय डेंजर और सचिवालय पैंथर के बीच खेला गया।

पुरुष वर्ग का फाइनल मैच सचिवालय डेंजर ने 29 रन से जीता

सचिवालय एवेंजर्स ने 39 रन से जीता मैच

महिला वर्ग : पूजा ध्यानी को उनके शानदार 57 रन के लिए दिया गया मैन ऑफ द मैच

पुरुष वर्ग : नूर मोहम्मद को उनके ऑल राउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 9 जून 2024, देहरादून। महाराणा प्रताप क्रिकेट ग्राउंड में आज महिला वर्ग का फाइनल मैच सचिवालय एवेंजर्स एवम सचिवालय रॉयल चैलेंजर्स के बीच खेला गया। टीम एवेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 12 ओवरों में 02 विकेट पर 109 रन बनाए। जवाब में रॉयल चैलेंजर्स की टीम 12 ओवरों में 05 विकेट पर 70 रन ही बना पाई। इस तरह एवेंजर्स ने मैच 39 रन से जीत लिया।
मैन ऑफ द मैच पूजा ध्यानी को उनके शानदार 57 रन के लिए दिया गया।

पुरुष वर्ग का फाइनल मैच सचिवालय डेंजर और सचिवालय पैंथर के बीच खेला गया। डेंजर की टीम कुल 12 ओवर में 102 रन पर ऑल आउट हो गई। नूर ने 41 रन बनाए। जवाब में पैंथर की टीम 73 रन पर ऑल आउट हो गई। इस तरह मनोज भट्ट की कप्तानी में डेंजर ने इस मैच को 29 रन से जीत लिया।
नूर मोहम्मद को उनके ऑल राउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।

अन्य पुरस्कार :
बेस्ट बैट्समैन – धीरज पाल
बेस्ट बॉलर – शिवांश माही
बेस्ट कीपर/फील्डर – वीरेंद्र रावत एवम सुनील दास
स्पिरिट ऑफ द गेम – अनुज शेखर चमोली
मैन ऑफ द सीरीज – नूर मोहम्मद

इस टूर्नामेंट में कुल 112 छक्के लगे। क्लब द्वारा आगामी हरेला में इसके 5 गुना यानी 560 पेड़ लगाए जायेंगे।

आज फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में टी.एच. खान, अनिल काला, राजेन्द्र रतूड़ी, विनोद, रवि, टिकराज, राजीव नयन पांडे आदि उपस्थित रहे।

क्लब के सचिव राजेन्द्र रतूड़ी ने बताया कि क्लब आगामी सितंबर में अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट एवम दिसंबर में सचिवालय प्रीमियर लीग करवाने पर विचार कर रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!