Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना से प्रभावित परिवारों को जल्द मुआवजा देने के निर्देश

भूमिहीन हो चुके 12 परिवारों ने सरकार से की अन्यत्र बसाने की माँग

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 दिसम्बर 2021, बुधवार, देहरादून। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना के तहत जनपद पौड़ी के श्रीनगर एवं आस-पास के दर्जनों गाँवों के परियोजना प्रभावित परिवारों को दो सप्ताह के भीतर मुआवजा दिये जाने के निर्देश दिये गये हैं। परियोजना से भूमिहीन हुए 12 परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर मुआवजा राशि वितरित करने व रोजगार उपलब्ध कराने को भी कहा गया है। रेल विकास निगम परियोजना प्रभावितों के विरूद्ध उच्च न्यायालय में दायर सभी मामलों को वापस लेगा।

सचिवायल स्थित मुख्य सचिव सभागार में कैबिनेट मंत्री डॉ० धन सिंह रावत की अध्यक्षता में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना से प्रभावित परिवारों की समस्याओं के समाधान को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें शासन की ओर से मुख्य सचिव, आयुक्त गढ़वाल तथा प्रभावित गांवों के जन-प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में जिलाधिकारी पौड़ी ने भी वर्चुअली प्रतिभाग किया। कैबिनेट मंत्री ने प्रभावित ग्रामीणों को समय पर उचित मुआवजा ने दिये जाने तथा प्रभावित बेरोजगारों को योग्यतानुसार रोजगार न दिये जाने पर नाराजगी जताते हुए आरवीएनएल के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना एक महत्वकांक्षी परियोजना हो जिसको समय पर पूरा करना आवश्यक है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि रेल विकास निगम लारा कोर्ट के द्वारा दिये गये निर्णयों के आधार पर श्रीनगर के शहरी क्षेत्र के परियोजना प्रभावितों को 11 लाख रूपये प्रति नाली की दर से तथा ग्रामीण क्षेत्रों के प्रभावित को 4 लाख 84 हजार रूपये प्रति नाली के दर से मुआवजे का भुगतान करेगा। इसके साथ ही रेल विकास निगम परियोजना प्रभावितों के विरूद्ध उच्च न्यायालय में दायर सभी मामलों को वापस लेगा। आरवीएनएल प्रभावितों परिवारों के बेरोजगार युवाओं को योग्यता के आधार पर परियोजना में रोजगार भी उपलब्ध करायेगा।

मुख्य सचिव ने आयुक्त गढ़वाल एवं जिलाधिकारी पौड़ी को समय-समय पर परियोजना की मॉनिटिरिंग करने व परियोजना प्रभावितों को लारा कोर्ट के निर्णय के आधार पर शीघ्र मुआवजा दिलाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि परियोजना के चलते जिन गांवों में घरों को आंशिक नुकसान हुआ है उनके आंकलन के लिए एक संयुक्त जाँच टीम से सर्वे करा कर मुआवजा दिलाया जाय।

बैठक में प्रभावित गाँवों के जनप्रतिनिधियों पदमेंद्र सिंह राणा, लखपत भण्डारी, शंकर सिंह राणा आदि ने आरवीएनएल के अधिकारियों पर अलग-अलग मानकों के आधार पर मुआवजा निर्धारित करने का आरोप लगाया। जिस पर मुख्य सचिव ने आयुक्त गढ़वाल मंडल एवं जिलाधिकारी पौड़ी को परियोजना से प्रभावित सभी जनपदों का मुआवजा आवंटन के मानकों का अध्ययन कर एकरूपता लाने के निर्देश दिये। ग्रामीणों ने विगत दो वर्षों से लारा कोर्ट में रिक्त न्यायाधीश के पद को शीघ्र भरने की मांग की।

बैठक में मुख्य सचिव डॉ० एस.एस. संधू, आयुक्त गढ़वाल रविनाथ रमन, अपर सचिव डॉ० आनंद श्रीवास्तव, आरवीएनएल के मुख्य परियोजना प्रबंधक हिमांशु बडोनी, अपर महाप्रबंधक विजय डंगवाल, सुरेन्द्र कुमार, संयुक्त महाप्रबंधक ए.के. शर्मा, उप महाप्रबंधक भूपेन्द्र सिंह, ओ.पी. मालगुड़ी, पी.पी. बडोगा सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि रामजय असवाल, मुकेश बहुगुणा, पंकज रावत, जितेन्द्र सिंह, शंकर राणा, मुकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!