Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

समाज के लिए प्रेरणदायी है सीमा का संदेश

बुजुर्ग लोगों को बोझ समझने वाले समाज के लिए सीमा का संदेश साफ है : “जो किसी की सास है, वह किसी की माँ भी है।”

आयुष्मान कार्ड का लाभ मिला तो सीमा पायल गदगद भाव से राज्य व केंद्र सरकार के साथ ही अस्पताल में मिल रहे सहयोग के लिए उनका आभार प्रकट कर रही हैं और साथ ही साथ लोगों से आयुष्मान कार्ड बनाने की अपील भी कर रही हैं। क्योंकि कार्ड न होने की स्थिति में योजना का लाभ मिलना संभव नहीं है।

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 नवम्बर 2021, रविवार, देहरादून। समय में आए बदलाव के साथ ही मानवीय मूल्य भी काफी हद तक बदल गए हैं। हर दिन विघटन की खबरें तनाव पैदा करने वाली होती हैं। सास-बहु का द्वंद तो पुरातन से ही चटखारों के केंद्र में रहा है। लेकिन कई लोग हमारे समाज में ऐसे भी हैं जिनका स्वभाव समाज को प्रेरित करता है। ऐसी ही एक प्रेरणादायी व्यक्तित्व हैं पौड़ी गढ़वाल की रहने वाली सीमा पयाल। पूरे मनोयोग से वह अस्पताल में भर्ती बीमार सास की तीमारदारी कर रही हैं। अस्पताल में राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा संचालित आयुष्मान योजना के अंतर्गत उनका नि:शुल्क उपचार हो रहा है।

सीमा पायल बताती हैं कि उनकी सास श्रीमती कमला देवी, जिन्हें रसोली की शिकायत थी। बीमारी के कारण वह काफी परेशान थी। उनका आयुष्मान कार्ड बना हुआ है और एम्स अस्पताल में उनका योजना के तहत उपचार हो रहा है। आयुष्मान कार्ड का लाभ मिला तो वह गदगद भाव से राज्य व केंद्र सरकार के साथ ही अस्पताल में मिल रहे सहयोग के लिए उनका आभार प्रकट कर रही हैं और साथ ही साथ लोगों से आयुष्मान कार्ड बनाने की अपील भी कर रही हैं। क्योंकि कार्ड न होने की स्थिति में योजना का लाभ मिलना संभव नहीं है।

बुजुर्ग लोगों को बोझ समझने वाले समाज के लिए सीमा का संदेश साफ है कि जो किसी की सास है वह किसी की माँ भी है। उनकी सेवा में जो बन सकता है किया जाना चाहिए। संवेदनाओं से भरे इस संदेश के साथ वह जन जागरूकता में भी प्रखर हैं। अपने अनुभवों के आधार पर वह आयुष्मान योजना के लाभ गिनाते हुए कहती है कि हर किसी को आयुष्मान कार्ड बनाना चाहिए, ताकि वक्त पड़ने पर इस योजना का लाभ मिल सके। इसके लिए आयुष्मान मित्र भी तैनात हैं और जगह जगह टॉल फ्री नंबर (155368 / 18001805368) भी लिखे हैं। जहाँ से मदद ली जा सकती है। यह अहम कार्य है, इसमें लापरवाही हुई तो इसे चूक ही कहा जाएगा।

इसे भी पढ़िए, क्लिक करें : ????

बुजुर्गों की सेवा ईश्वर की पूजा के बराबर है – हमारे संरक्षक एवं मार्गदर्शक हैं बुजुर्ग

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!