Breaking News :
>>सहकारिता से सशक्त होंगे किसान, युवा और महिलाएं- डॉ. धन सिंह रावत>>मानसून को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रभारी सचिव ने परखी आपदा प्रबंधन की तैयारियां>>मुख्यमंत्री धामी ने ₹123.79 करोड़ की 17 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास>>SIR में 92 प्रतिशत से अधिक डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा>>मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत में अत्याधुनिक एम.आर.आई मशीन का किया लोकार्पण>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद मेजर भूपेन्द्र कण्डारी की 23वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा, बस और पिकअप वाहन की टक्कर में तीन लोगों की मौत>>शहीद पंकज गुरुंग मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट का हुआ समापन, कैबिनेट मंत्री ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह>>लोहियाहेड वाटर बाईपास बनेगा खटीमा का नया पर्यटन केंद्र, सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण>>कला को सेवा से जोड़ना ही सच्ची राष्ट्र सेवा- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को जन-जन तक पहुँचाने का किया आह्वान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अस्पताल में भर्ती भाजपा पार्षद भूपेन्द्र सिंह कठैत का जाना कुशलक्षेम>>18 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अक्षय कुमार और सैफ अली खान, ‘हैवान’ की रिलीज डेट का हुआ एलान>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई>>पेट्रोल पंपों से देशभर तक पहुँचेगा पहाड़ का स्वाद>>नशामुक्त और सुरक्षित पर्यटन के लिए मसूरी के होटल व्यवसायियों ने लिया संकल्प>>भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ से मिले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी>>टिहरी में दर्दनाक हादसा : गदेरे में मिला लापता हुए 5 वर्षीय मासूम का शव>>एसटीएफ का बड़ा एक्शन, ट्रामाडोल तस्करी नेटवर्क का एक और आरोपी गिरफ्तार>>ऑपरेशन प्रहार : देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो नशा तस्कर गिरफ्तार
क्राइम

जेल अस्पताल के बाथरूम में 16 मुकदमों के आरोपी बंदी ने लगाया फंदा, परिजनों ने जेल डिप्टी पर जड़े गंभीर आरोप

फरीदाबाद: जिले की हाई-सिक्योरिटी वाली नीमका जिला जेल से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ सोमवार तड़के जेल अस्पताल के बाथरूम में एक बंदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गाजीपुर निवासी 25 वर्षीय ऋतिक उर्फ रंकित भड़ाना के रूप में हुई है, जो पिछले 11 महीनों से विभिन्न आपराधिक मामलों में जेल में बंद था। इस घटना के बाद से जेल प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

जेल अस्पताल के बाथरूम में मिला शव

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक ऋतिक के खिलाफ मारपीट और हत्या के प्रयास समेत करीब 16 आपराधिक मामले दर्ज थे। पिछले कुछ दिनों से तबीयत खराब होने के कारण उसे जेल परिसर के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार देर रात जब ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने ऋतिक को उसके बिस्तर पर नहीं पाया, तो उसकी तलाश शुरू हुई। इस दौरान वह अस्पताल के बाथरूम में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही जेल डिप्टी साजिद खान मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल भेजा गया।

परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

इस घटना के बाद मृतक के भाई राजेश ने जेल प्रशासन पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि ऋतिक को जेल के भीतर लगातार प्रताड़ित और मारपीट का शिकार बनाया जाता था, जिसके कारण वह गहरे मानसिक तनाव में था। हालांकि, जेल डिप्टी साजिद खान ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि जेल में सभी के साथ समान व्यवहार होता है और ऋतिक अपनी बीमारी व अन्य कारणों से तनाव में था। पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

पहले भी विवादों में रही है नीमका जेल

नीमका जेल में सुरक्षा चूक का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले इसी साल फरवरी 2026 में हाई सिक्योरिटी वार्ड में एक आतंकी आरोपी की हत्या और मार्च में कैदियों के आपसी विवाद में खौलता तेल फेंकने जैसी वारदातें सामने आ चुकी हैं। अब इस ताजा घटना के बाद जेल की निगरानी प्रणाली और प्रशासनिक कार्यप्रणाली एक बार फिर मजिस्ट्रेट जांच के दायरे में है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!