Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं>>महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट>>मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण>>एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर>>देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार>>अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह>>10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट>>वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका>>महानवमी पर गोरखनाथ मंदिर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया कन्या पूजन>>विमान में बम की धमकी से मचा हड़कंप, तेल अवीव-वियना फ्लाइट की सोफिया में इमरजेंसी लैंडिंग>>अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस>>ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज>>मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे उत्तराखण्ड, कल लेंगे राज्यपाल पद की शपथ>>त्योहारी सीजन में FDA का बड़ा एक्शन, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की>>देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 487 किरायेदारों की जांच; 5.38 लाख रुपये का जुर्माना>>मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये>>विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी>>मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन
बिज़नेस

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, फिर महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलिंडर

होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली। त्योहारी सीजन की शुरुआत से पहले ही आम लोगों और कारोबारियों को महंगाई का झटका लगा है। तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम में 60 रुपये से लेकर 70 रुपये से अधिक तक की वृद्धि हुई है। हालांकि, अलग-अलग शहरों में टैक्स के कारण इसकी कीमतों में अंतर रहेगा। राहत की बात यह है कि घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दिल्ली में 62.50 रुपये महंगा हुआ कमर्शियल सिलिंडर

तेल कंपनियों की ओर से जारी नई दरों के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 62.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत बढ़कर 2,810 रुपये हो गई है। त्योहारी सीजन में होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग कारोबार में गैस की खपत बढ़ जाती है। ऐसे में कीमतों में हुई इस वृद्धि से कारोबारियों का खर्च बढ़ सकता है। इससे पहले सितंबर में भी कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम में 9.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर पड़ेगा असर

कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और छोटे भोजनालयों पर पड़ सकता है। इन कारोबारों में खाना पकाने के लिए बड़े पैमाने पर कमर्शियल गैस का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में सिलिंडर महंगा होने से उनकी परिचालन लागत बढ़ना तय है।

खासकर छोटे कारोबारियों के लिए बढ़ी हुई लागत को संभालना चुनौती बन सकती है। वहीं, गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का असर खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है। कारोबारियों के सामने बढ़े हुए खर्च को खुद वहन करने या ग्राहकों से अधिक कीमत वसूलने का विकल्प रहेगा। ऐसे में आने वाले दिनों में बाहर खाना खाने वाले लोगों की जेब पर भी इसका असर पड़ सकता है।

Loading

error: Content is protected !!