Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
आर्थिक गतिविधियाँउत्तराखण्डताज़ा खबरें

आम आदमी की जेब पर महंगाई की मार, आसमान छू रहे हैं फलों के दाम, अंगूर-संतरा 100 के पार

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 अप्रैल 2022, शुक्रवार, देहरादून। बढ़ती गर्मी में महंगाई की आग ठंडा होने का नाम नहीं ले रही है। इससे मौसमी फल भी अछूते नहीं हैं। फलों के दाम आसमान छू रहे हैं। गर्मी का मौसम आते ही बाजार में अंगूर, संतरे, तरबूज, खरबूज, आम आदि फलों की बहार आ जाती है। स्वादिष्ट होने के साथ-साथ इनकी तासीर ठंडी होने के कारण लोगों का इनके सेवन के प्रति लगाव रहता है।

मौसमी फल सेब जैसे महंगे फलों की होड़ कर रहे हैं। यह फल भी आम आदमी की पहुँच से बाहर होते जा रहे है। अंगूर 100 रुपये प्रति किलो, संतरा 100 रुपये प्रति किलो, तरबूज औऱ खरबूज के रेट भी 50 से 60 रुपए प्रति किलो हैं। इनके अलावा मौसमी 70 से 80 रुपए, सेब 150 से 250 रुपए तक, आड़ू 70 से 90 रुपए प्रति किलो बिक रहा है।

फल कारोबारियों का कहना है कि तरबूज व खरबूजे जैसे नदी के फल रेत में पैदा होते है। मंडी तक पहुँचने में भाड़ा जुड़ जाता है। पेट्रोल के दामों में हुई वृद्धि का असर भी फलों के रेटों पर पड़ रहा है। बारिश के दौरान फलों के दाम में कमी आती है। इससे पहले दाम कम होने की कोई संभावना नहीं है।

वरिष्ठ पत्रकार राकेश बिजल्वाण कहते हैं कि पेट्रोल-डीजल व माल भाड़ा बढ़ना इसका एक बड़ा कारण तो है ही लेकिन विचौलियों व आढ़तियों की मनमर्जी भी फल सब्जियों के दाम बढ़ा रही है। माल होने के बावजूद रोक कर रखना, मनमर्जी के दाम पर बेचना मंहगाई को बढ़ावा दे रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!