Breaking News :
>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए
सम्पादकीय

भारत की बढ़ती चुनौतियाँ

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 दिसम्बर 2023, शुक्रवार, देहरादून। निज्जर-पन्नूं मामलों में भारत के खिलाफ माहौल कनाडा और अमेरिका की सरकारों ने बनाया है। चुनौती उन सरकारों के सामने उनकी धारणाओं को गलत साबित करने की है। वरना, इससे संबंधित खबरें हर कुछ अंतराल पर मीडिया में आती रहेंगी और मुद्दा गरमाया रहेगा। खालिस्तानी उग्रवादी गुरपतवंत सिंह पन्नूं के मामले में एक अमेरिकी वेबसाइट की ताजा खबर का फुर्ती से खंडन कर भारत ने उचित कदम उठाया है। लेकिन असल चुनौती अमेरिकी अधिकारियों को यह भरोसा दिलाने की है कि अमेरिका और कनाडा स्थित खालिस्तानी उग्रवादियों की हत्या की योजना में भारत सरकार का कोई हाथ नहीं है। ये खबर अमेरिकी जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन के निदेशक की भारत यात्रा से ठीक पहले छापी गई।

इसमें दावा किया गया कि भारत सरकार की ओर से अपने दूतावासों को इन उग्रवादियों के खिलाफ ‘जटिल कार्रवाई योजना’ में सहयोग करने का निर्देश भेजा गया था। अमेरिकी वेबसाइट ने दावा किया कि उस निर्देश की कॉपी उसके पास है, जिस पर भारत के विदेश सचिव के दस्तखत हैं। इस खबर के मुताबिक इस वर्ष अप्रैल में भेजे गए दस्तावेज में कई उग्रवादियों का जिक्र है, जिनमें कनाडा में मारा गया हरदीप सिंह निज्जर भी शामिल है। हालांकि वेबसाइट ने कहा है कि उस दस्तावेज में सीधे तौर पर उन उग्रवादियों की हत्या का उल्लेख नहीं है, मगर उसमें अमेरिका और कनाडा स्थित दूतवासों से भारतीय खुफिया एजेंसियों से सहयोग करने को कहा गया है।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने ऐसा कोई निर्देश भेजे जाने की बात का सिरे से खंडन किया है। साथ ही कहा है कि संबंधित वेबसाइट की पहचान पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों की फर्जी कहानियों को फैलाने वाले माध्यम के रूप में रही है। बेशक, इस खंडन से भारत के लिए संभावित नुकसान को सीमित किया जा सकेगा। बहरहाल, यह अवश्य ध्यान में रखना चाहिए कि ऐसी खबरें अक्सर जानबूझ कर लीक की गई सही या गलत सूचनाओं के आधार पर प्रकाशित होती हैं। भारत के सामने चुनौती ऐसी लीक के स्रोत तक पहुंचने की है। ये बात भी ध्यान में रखने की है कि इस मामले में भारत के खिलाफ माहौल कनाडा और अमेरिका की सरकारों ने बनाया है। चुनौती उन सरकारों के सामने उनकी धारणाओं को गलत साबित करने की है। वरना, ऐसी खबरें हर कुछ अंतराल पर मीडिया में आती रहेंगी और यह मुद्दा गरमाया रहेगा। स्पष्टत: ऐसा होना भारत के हित में नहीं है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!