Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
जॉब्सदेश

नौकरी तलाश रहे भारतीय युवाओं को 7 देशों से ऑफर, सरकार की मदद से भर्ती शुरू, लाखों में होगी सैलरी

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 जनवरी 2022, गुरूवार, देहरादून। हरियाणा और उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार सुनहरा मौका आया है। खास उन युवाओं के लिए विदेश में नौकरी अपने हुनर के मुताबिक नौकरी ढूढं रहे हैं। भारत में 7 देशों से विभिन्न क्षेत्रों में हुनर रखने वाले युवाओं की डिमांड आई है। विदेश में नौकरी के लिए जाने में राज्य सरकारें मदद भी करेंगी। इजराइल में नौकरी के लिए हरियाणा में भर्ती शुरू हो गई है। भर्ती प्रक्रिया में हरियाणा सरकार पूरी तरह से इनवॉल्व रहेगी। इसके लिए इजराइल से 15 सदस्यीय टीम भारत पहुंच चुकी है। हरियाणा में 20 जनवरी तक भर्ती प्रक्रिया चलेगी। जिसमें सेलेक्टेड लोगों को इजराइल सरकार हेल्थ इंश्योरेंस के साथ, फूड, आवास और हर महीने 16,515 रुपए बोनस के साथ 1.37 लाख रुपए की सैलरी देगी। गौरतलब है कि इजराइल और फिलिस्तीन विवाद के बाद इजराइन ने फिलिस्तीनियों के वर्क परमिट को रद्द कर दिया है। जिसके बाद वहां कामगारों की कमी हो गई है।

हरियाणा के अलावा उत्तर प्रदेश में चलेगी भर्ती प्रक्रिया
एचकेआरएन यानी हरियाणा कौशल रोजगार निगम के जरिए यह भर्ती की जा रही है। एचकेआरएन  13,294 पदों पर विदेश युवाओं को नौकरी दिलवाएगा। 7 देशों में 13,294 पदों के लिए भारत के युवाओं की डिमांड आई है। इसके लिए पद, योग्यता और सैलरी सार्वजनिक कर दी गई है, ताकि विदेश जाने के इच्छुक युवा पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें एचकेआरएन  की वेबसाइट पर अप्लाई करना होगा।वहीं बता दें कि हरियाणा के बाद उत्तर प्रदेश में भी भर्ती की प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। उत्तर प्रदेश में 23 से 31 जनवरी तक भर्ती प्रक्रिया चलेगी। इच्छुक युवक भर्ती प्रक्रिया में भाग लेकर विदेश में नौकरी करने और सेटल होने का सपना पूरा कर सकते हैं।

एचकेआरएन भेजेगा युवाओं को विदेश
गौरतलब है कि हरियाणा पंजाब सहित कई भारत के कई राज्यों के लोग विदेश में नौकरी करने की इच्छा रखते हैं। लीगल तरीके से मौके नहीं मिलने के कारण लोग डोंकी रूट ले लेते हैं। इस खतरनाक सफर में कई लोगों को जान तक गवांनी पड़ती है। इसके साथ फर्जी एजेंटों के चक्कर में काफी लोग फंस कर अपने खून पसीने की कमाई गवां देते हैं। इन सब समस्याओं को देखते हुए अब निगम खुद ही विदेश भेजने के लिए आवश्यक लाइसेंस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जैसी लाइसेंस मिल जाएगा, निगम इच्छुक युवाओं को विदेश भेजने लग जाएगा।

किस देश से कितनी डिमांड
जिन 7 देशों ने युवाओं की डिमांड भारत भेजी है, उसमें यूके, इजराइल, फिनलैंड, जापान, उज्बेकिस्तान, यूएई और रूस शामिल हैं।
यूके में 2500 हेल्थकेयर, नर्स चाहिए। इनका वेतन 28 हजार से 29 हजार पौंड प्रति वर्ष होगा। इसके लिए बीएससी नर्सिंग प्रोग्राम, जीएनएम, एक साल का अनुभव और आईईएलटीएस पास होना चाहिए। उम्र 45 साल से कम होनी चाहिए और कंपनी मेडिकल इंश्योरेंस देगी और पहले 2 महीने फ्री आवास देगी।

इजराइल में 10 हजार कंस्ट्रक्शन वर्कर्स की डिमांड आई है। फ्रेमवर्क, शटरिंग, कारपेंटर, प्लास्टरिंग, सेरामिक टाइल, यार्न बेडिंग करने वालों की जरूरत है। इसके लिए वेतन 1.37 लाख प्रति महीना होगा। इसके लिए योग्यता 10वीं पास, 3 साल का अनुभव और उम्र 25 से 45 साल होनी चाहिए। काम के दौरान ओवरटाइम भी मिलेगा।

फिनलैंड में 50 हेल्थ केयर गिवर चाहिए। वेतन लगभग 1.90 लाख रुपए प्रति महीना होगा।

जापान में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 20 रेस्टोरेंट स्टाफ चाहिए। हर महीने 2.40 लाख येन यानी भारतीय करेंसी के हिसाब से 1.35 लाख सैलरी मिलेगी।

उज्बेकिस्तान में 100 स्ट्रक्चरल फिटर, फेब्रिकेटर, 100 असिस्टेंट स्ट्रक्चरल फिटर, 100 स्ट्रक्चरल सुपरवाइजर, 50 कटिंग मशीन ऑपरेटर्स चाहिए।

यूएई में 200 हैवी बस ड्राइवर, 95 लाइट बस ड्राइवर, 50 महिला हाउसकीपिंग अटेंडेंट, 20 महिला क्लीनर, 13 महिला रेजिडेंट टेक्नीशियन चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!