Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
खेल-जगत

भारतीय दिग्गज, कर्नाटक टीम के कोच जगदीश अरुणकुमार को अमेरिका की क्रिकेट टीम ने अपना मुख्य कोच नियुक्त किया

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 अप्रैल 2020, बुधवार। भारतीय दिग्गज घरेलू क्रिकेटर और कर्नाटक की टीम के कोच जगदीश अरुणकुमार को अमेरिका की क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। USA क्रिकेट यानी अमेरिका के क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि की है कि जे अरुणकुमार को मेंस नेशनल टीम का हेड कोच बनाया जा रहा है। अरुणकुमार पिछले महीने अमेरिका की टीम के खिलाड़ियों, चयनकर्ताओं, टीम मैनेजमेंट और सपोर्ट स्टाफ से मिले थे। यूएसए क्रिकेट बोर्ड के साथ जगदीश अरुणकुमार ने दो साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है।

USA क्रिकेट सीईओ ईयान हिगिंस (Iain Higgins) ने ब्लॉग में कहा है, “मुझे यह कहते हुए हर्ष हो रहा है कि हम एक समझौते पर पहुंच गए हैं कि वह (जे अरुणकुमार) भूमिका निभाएंगे और स्थायी रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित होगा और जब उनका कार्य वीजा प्राप्त हो जाएगा। बेशक, कोविड -19 संकट ने अब लघु / मध्यम अवधि में भूमिका के दायरे के आसपास कुछ चुनौतियां पेश की हैं, लेकिन हम सभी व्यवस्थाओं को पूरा करने और नियत समय में उनका औपचारिक रूप से स्वागत करने के लिए तत्पर हैं।”

यूएसए क्रिकेट के साथ दो साल का करार करने वाले पूर्व सलामी बल्लेबाज जगदीश अरुणकुमार ने कहा है, “मैं अपने पहले अंतरराष्ट्रीय कार्यभार को लेकर उत्साहित हूं। मैं हमेशा चुनौतियों के लिए तैयार रहा हूं और यह असाइनमेंट मुझे बड़ी और बेहतर टीमों के खिलाफ खुद को परखने का मौका देगा। मैं यह सुनिश्चित करने के लिए खिलाड़ियों के साथ काम करना चाह रहा हूं जो यूएसए क्रिकेट को आगे लेकर जाएं। मेरा मिशन विभिन्न संस्कृतियों के खिलाड़ियों को एक साथ लाना है और सुनिश्चित करना है कि वे बेहतर टीमों के खिलाफ क्वालिटी क्रिकेट खेलें।”

जे अरुणकुमार ने आइपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए भी क्रिकेट खेली है, जबकि किंग्स इलेवन पंजाब के सपोर्ट स्टाफ में भी शामिल रहे हैं। वहीं, कर्नाटक की टीम को उन्होंने रणजी ट्रॉफी बतौर खिलाड़ी और बतौर कोच दिलाई है, जो दर्शाता है कि वे एक सफल कोच बन सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!