Breaking News :
>>‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज>>ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात>>आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेखक मुकेश लाल>>महिला एशिया कप 2026- बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत>>ऋषिकेश में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा विशेष नशामुक्ति शपथ अभियान>>गड़ूल सूर्यधार में 150 बीघा अवैध भू-विन्यास पर एमडीडीए का शिकंजा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई>>ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल>>भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद>>पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित>>पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश>>पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम>>ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें>>मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी>>गौरव भाटिया की मानहानि याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश, 24 घंटे में विवादित पोस्ट हटाने के निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद स्मारक पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़>>धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
उत्तराखण्डदेहरादूनशैक्षिक गतिविधियाँ

भारतीय नौसेना ने किया दून डिफेंस एकेडमी के निदेशक संदीप गुप्ता को सम्मानित

👉 अपने संबोधन में किया अग्निवीरो को मोटीवेट
👉 डीडीए डायमंड्स भी बने अग्निवीर पीओपी का हिस्सा

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 11 मार्च 2025, देहरादून। आईएनएस चिल्का, उड़ीसा, यह वही ट्रेनिंग स्थान है जहाँ से 35 वर्ष पूर्व दून डिफेंस एकेडमी के निदेशक संदीप गुप्ता ने भारतीय नौसेना में नौसैनिक के रूप में कॅरियर की शुरुआत की थी। भारतीय नौसेना ने अग्निवीर 02/2024 बैच की पासिंग आउट परेड में संदीप गुप्ता को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित कर सम्मान दिया गया।

इस अवसर पर संदीप गुप्ता ने सभी नौसैनिको, अग्निवीरों व स्टाफ को अपने संबोधन से मोटीवेट किया।

वहीं अग्निवीर 02/2024 बैच की पासिंग आउट परेड में कई DDA डायमंड्स शामिल थे। बता दें कि 20 वर्षों में 13 हजार से ज्यादा डीडीए डायमंड्स इंडियन आर्म्ड फोर्स व मर्चेंट नेवी में अपनी सेवा दे रहे हैं।

आईएनएस चिल्का ओडिसा से 402 महिला अग्निवीरों, 288 एसएसआर (मेडिकल असिस्टेंट) और 227 नाविकों सहित 2966 प्रशिक्षुओं के पास आउट होने से भारतीय नौसेना को महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई। पासिंग आउट परेड (POP) ने एक अनूठे सूर्यास्त के बाद के समारोह में 16 सप्ताह के कठोर प्रारंभिक नौसेना प्रशिक्षण के समापन को चिह्नित किया।

परेड की समीक्षा वाइस एडमिरल वी. श्रीनिवास, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, दक्षिणी नौसेना कमान ने की। कमोडोर बी. दीपक अनील, कमांडिंग ऑफिसर, आईएनएस चिल्का संचालन अधिकारी थे।

पीओपी के साक्षी उच्च उपलब्धि वाले दिग्गज, जैसे दून डिफेंस एकेडमी के निदेशक संदीप गुप्ता (सबमेरिनर), सुरेड्डी शिव कुमार, पूर्व एसपीओ, पूर्व पीओईएलपी, लोहरी बेसि, पूर्व पीओईएलपी, जीएस कोचर, पूर्व ईएमआर-I बने।

इस मौके पर मुख्य अतिथि ने मेधावी अग्निवीरों को पदक और ट्रॉफी प्रदान की। देवराज सिंह राठौर, एवीआर (एमआर) और प्रमोद सिंह, एवीआर (एसएसआर) को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ अग्निवीर एमआर और एसएसआर के लिए चीफ ऑफ नेवल स्टाफ रोलिंग ट्रॉफी और स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। मोहित कुमार, एनवीके (जीडी) को महानिदेशक, भारतीय तटरक्षक रोलिंग ट्रॉफी और सर्वश्रेष्ठ एनवीके (जीडी) के लिए महानिदेशक स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। इससे पहले समापन समारोह के दौरान, एफओसीइनसी, दक्षिण कमांड ने ओवरऑल चैम्पियनशिप ट्रॉफी प्रदान की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!