Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
खेल-जगत

भारतीय तेज गेंदबाज मो. शमी का वर्ल्ड कप में नया अवतार

ICC Cricket World Cup 2019: भारतीय तेज गेंदबाज मो. शमी का वर्ल्ड कप में नया अवतार

World Cup 2019 बुरे वक्त से गुजरने के बाद भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने इस विश्व कप के अपने पहले ही मैच में तहलका मचा दिया।

साउथैंप्टन,मो. शमी की जिंदगी में पिछला एक वर्ष किसी बुरे सपने से कम नहीं था। पत्नी संग घरेलू विवाद जग जाहिर हुआ। बीसीसीआई ने भी केंद्रीय अनुबंध से शमी को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। कोर्ट के चक्कर और चोट तक का सामना करना प़़डा। यह सब मुश्किलें किसी भी इंसान को अंदर से तोड़कर रख देतीं। चोट की वजह से उनका लगातार वजन ब़़ढता जा रहा था। शमी ने फिटनेस पर ध्यान लगाना शुरू किया तो लोगों ने मजाक बनाना शुरू कर दिया। जिस इंसान को बिरयानी बहुत पसंद थी, उसकी जिंदगी का नया मंत्र फिटनेस था। इसी ने पिछले वर्ष इस भारतीय तेज गेंदबाज को टेस्ट मैचों में बेहतरीन स्पैल डालने में मदद की। अफगानिस्तान के खिलाफ चुनौतीपूर्ण मैच में शमी के पास आखिरी ओवर था। शमी ने हैट्रिक लेकर भारतीय टीम को रोमांचक जीत दिलाई और चेतन शर्मा के बाद विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बने।

शमी कहते भी हैं कि पिछले दो वर्ष का सफर मेरे लिए बहुत लंबा रहा। चोट के बाद मेरा वजन ब़़ढ गया था और मुझे यह महसूस भी हो रहा था। एक स्पैल के बाद मैं थका हुआ महसूस करता था और मेरे शरीर में कसावट हो जाती थी। मेरी सर्जरी भी हुई थी। उस समय मेरे दिमाग में चलता था कि अगर मुझे क्रिकेट खेलना जारी रखना है तो मुझे कुछ अधिक प्रयास करने होंगे। टीम इंडिया के ट्रेनर शंकर बासु ने भी हाल में कहा था कि शमी के लिए फिटनेस कितनी अहम हो गई है।उम्र के उस प़़डाव पर भी जब खिलाड़ियों को इस बदलाव पर विश्वास नहीं होता। शमी ने कहा कि लोग मुझ पर हंसते थे जब मैं डाइट पर निरंतर फोकस करता था। दरअसल, मैं कोई कड़ी डाइट पर कभी फोकस नहीं करता था, लेकिन यदि डॉक्टर मुझे डाइट पर कायम रहने का निर्देश देते तो भी मुझे यह करना होता। मैंने इसको जारी रखने का प्रयास किया। यह मेरे फायदे के लिए है कि मैं कोई मीठा या गेंहू के प्रोडक्ट (ब्रेड) नहीं खाता हूं।

माही भाई ने कहा, यॉर्कर डालो : शमी हैट्रिक लेने में शमी की पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने काफी मदद की थी। शमी ने बताया कि हैट्रिक गेंद यॉर्कर डालने के लिए उन्हें माही भाई ने ही बोला था। शमी ने कहा कि रणनीति साफ थी। माही भाई ने कहा था कि आपको कुछ भी बदलने की जरूरत नहीं है। आपके पास हैट्रिक लेने का बहुत ब[]e मौका है। यह मौके बहुत कम आते हैं और आपको यॉर्कर करने की जरूरत है। तो मैंने वही किया जो माही भाई ने बोला। अंतिम-11 में जगह बनाना नसीब था। मैं इसके लिए तैयार था। मैंने सोचा था कि मुझे जब भी मौका मिलेगा मैं इसका अच्छे से इस्तेमाल करूंगा। जहां तक हैट्रिक की बात है तो यह विश्व कप में बहुत कम देखने को मिली है और मैं हैट्रिक लेकर खुश हूं।

बुमराह ने दिया था पूरा मौका: शमी ने मैच के बाद साथी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ चर्चा के दौरान कहा कि आपने (बुमराह) मेरे लिए इतने रन छोड़ दिए थे कि मैं आसानी से अपनी योजना पर काम कर सकता था। अंतिम 12 गेंदों पर 21 रन चाहिए थे और मुझे पूरा यकीन था कि बुमराह मेरे लिए काफी रन छोड़ेंगे। मुझे आपके साथ गेंदबाजी करके वाकई मजा आया। दरअसल, अफगानिस्तान को आखिरी 12 गेंद में 21 रनों की दरकार थी। बुमराह ने 49वें ओवर में मात्र पांच रन दिए। ऐसे में अफगानिस्तान को आखिरी ओवर में 16 रन बनाने थे और गेंद शमी के हाथों में थी। शमी की पहली ही गेंद पर मो. नबी ने चौका जड़कर अपने इरादे जता दिए थे। इससे अगली गेंद शमी खाली निकालने में सफल रहे। शमी की तीसरी गेंद पर नबी आउट हुए और इसके बाद वह हैट्रिक लेने में सफल रहे थे।

यादगार रहा था 2015 विश्व कप: इस विश्व कप में शमी बेशक तीसरे तेज गेंदबाज की भूमिका में हैं और बुमराह व भुवनेश्वर कुमार को उनसे ऊपर तरजीह दी जा रही है, लेकिन 2015 विश्व कप में शमी भारतीय टीम के मुख्य तेज गेंदबाज थे। शमी इस विश्व कप में सभी मैचों में खेले और उनके बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम सेमीफाइनल के अलावा सभी मैचों में विरोधी टीम को ऑलआउट करने में सफल रही थी। इतना ही नहीं, शमी ने इस विश्व कप में जिस भी मैचों में विकेट लिया, भारतीय टीम उसे जीती थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में शमी कोई विकेट नहीं निकाल पाए थे। शमी ने इस विश्व कप के सात मैचों में 17 विकेट चटकाए थे।

नंबर गेम :

-06 जनवरी 2013 को शमी ने दिल्ली में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे पदार्पण किया था। उस मैच में उन्होंने नौ ओवर में 23 रन देकर एक विकेट लिया था। भारत वह मैच 10 रन से जीता था।

-04 मेडन ओवर फेंके थे शमी ने अपने पदार्पण वनडे में। पदार्पण वनडे में चार या ज्यादा मेडन ओवर करने वाले शमी भारत के पहले और कुल आठवें गेंदबाज बने थे।

-64 वनडे मैचों में 117 विकेट दर्ज हैं शमी के नाम। 40 टेस्ट में 144 विकेट और सात टी-20 में आठ विकेट भी ले चुके हैं शमी।

-07 बार किसी वनडे मैच में पारी में चार विकेट ले चुके हैं शमी, लेकिन अभी भी उन्हें पारी में पांच विकेट लेने का इंतजार है, जबकि उन्होंने अपने पदार्पण टेस्ट में ही एक पारी में पांच विकेट झटके थे।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!