Breaking News :
>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद
उत्तराखण्ड

मोदी के प्रयासों से प्रदेश में बारहमासी पर्यटन का श्रीगणेश- महाराज

प्रधानमंत्री के संदेश के बाद अब उत्तराखंड टूरिज्म को लगेंगे पंख

भूमि संबंधी विसंगतियों को दूर करने के लिए “भूमि बंदोबस्त” के भी दिये निर्देश

देहरादून। पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेश में बारहमासी पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तरकाशी जनपद स्थित गंगोत्री धाम के शीतकालीन पूजा स्थल हर्षिल-मुखबा में शीतकालीन यात्रा का श्रीगणेश करने पर उत्तराखंड की जनता की ओर से हार्दिक धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेश में बारहमासी पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तरकाशी जनपद स्थित गंगोत्री धाम के शीतकालीन पूजा स्थल हर्षिल-मुखबा में शीतकालीन यात्रा का श्रीगणेश करने पर उत्तराखंड की जनता की ओर से उनका हार्दिक धन्यवाद और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर प्रधानमंत्री के हर्षिल-मुखबा में आने के पश्चात अब निश्चित रूप से शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ उत्तराखंड में बारहमासी पर्यटन को भी पंख लगेंगे। इससे जहां स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुखबा में दिये संदेश के बाद दुनिया के पर्यटक बड़ी संख्या में उत्तराखंड का रुख करेंगे वर्ष भर पर्यटन के विस्तार को नया आयाम मिलेगा।

महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उत्तराखंड को रोपवे की बड़ी सौगात देने पर उनका आभार व्यक्त करते हुए इसे एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कदम बताया है। उन्होंने कहा कि इससे केदारनाथ एवं हेमकुंड यात्रा पर आने वाले बुजुर्गों और महिलाओं की बड़ी राहत मिलेगी।

प्रधानमंत्री के हर्षिल-मुखबा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और उनकी धर्मपत्नी पूर्व पर्यटन मंत्री श्रीमती अमृता रावत ने मुखबा में गंगा माता की पूजा अर्चना करने के बाद बताया कि हमारी सरकार शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा दे रही है। महाराज ने कहा कि हमने इस क्षेत्र के तीर्थ पुरोहितों की समस्यायों के निराकरण हेतु भूमि संबंधी विसंगतियों को दूर करने के लिए भूमि बंदोबस्त के भी निर्देश दिए हैं। निश्चित रूप से इस क्षेत्र के लिए भूमि बंदोबस्त एक वरदान साबित होगा।

उन्होंने कहा कि कहा कि “बाईब्रेंट विलेज योजना” के अंतर्गत उत्तरकाशी के जांदुग गांव का डेस्टिनेशन मास्टर प्लान तैयार किया गया है, जिसमें गांव के जीर्ण-क्षीर्ण भवनों को पुननिर्मित करते हुए होम स्टे के रूप में विकसित किए जाने का अभिनव प्रयास किया गया। भारत सरकार की प्रसाद योजना के अंतर्गत यमुनौत्री तथा गंगोत्री धाम में रू0 993.00 लाख (नौ करोड़ तिरानवे लाख) के विभिन्न कार्य सम्पादित कराए गए। गंगोत्री-यमुनोत्री का मास्टर प्लान में तेजी से कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि यमुनोत्री में यात्रियों की सुविधाओं के लिए हैलीपैड का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अलावा जानकीचट्टी से यमुनोत्री मंदिर तक रोपवे का निर्माण पीपीपी मोड में किया जाना भी प्रस्तावित है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!