Breaking News :
>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
देश

भारतीय वायु सेना 92वीं वर्षगाँठ मनाने के लिए  चेन्नई मरीना एयरफील्ड में करेगी एयर एडवेंचर शो 

21 सालों में पहली बार चेन्नई वायुसेना दिवस समारोह की करेगा मेजबानी 

भारतीय वायुसेना के 72 हवाई जहाज भरेंगे उड़ान 

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 06 अक्टूबर 2024, चेन्नई। अपनी 92वीं वर्षगांठ मनाने के लिए भारतीय वायु सेना आज तमिलनाडु के चेन्नई मरीना एयरफील्ड में एक एयर एडवेंचर शो का आयोजन कर रही है। 21 सालों में पहली बार चेन्नई वायुसेना दिवस समारोह की मेजबानी करेगा। इस बार यह समारोह पहले से कहीं ज्यादा भव्य होगा। इस मौके पर मरीना बीच पर एक शानदार एयर शो के साथ भारतीय वायुसेना लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराने की भी कोशिश करेगी।

वायुसेना के मुताबिक, मरीना बीच पर होने वाले भव्य एयर शो में हिस्सा के लेने के लिए सुलूर, तंजावुर, तांबरम, अरक्कोणम और बेंगलुरु से भारतीय वायुसेना के 72 हवाई जहाज उड़ान भरेंगे, जो पूर्वी तट पर मिलेंगे। इस एयर शो में भारत का गौरव कहे जाने वाला स्वदेश में बना लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) तेजस के साथ-साथ राफेल, मिग-29 और सुखोई-30 एमकेआई जैसे अत्याधुनिक फाइटरजेट भी फ्लाईपास्ट में हिस्सा होंगे। इसके अलावा सूर्य किरण एरोबेटिक्स टीम और सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम भी अपने हवाई करतब दिखाएगी। साथ ही, लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर प्रचंड और एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर ध्रुव एमके4 भी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा नौसेना के पी8आई और विंटेज डकोटा भी फ्लाईपास्ट में शामिल होंगे।

भारतीय वायुसेना आज चेन्नई के मरीना बीच पर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी अपना नाम दर्ज कराने की कोशिश करेगी। सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले दो घंटे के एयरशो में लगभग 15 लाख दर्शकों के शामिल होने की उम्मीद है। ऐसे में वायुसेना को उम्मीद है कि एयरशो में इतनी बड़ी संख्या में दर्शकों के हिस्सा लेने से लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी नाम दर्ज कराकर इतिहास बनेगा। इस कार्यक्रम में एयर एक्सरसाइज के अलावा सागर, आकाश, एरोहेड, त्रिशूल, रुद्र और ध्वज जैसी फॉरमेशंस भी दिखाई जाएंगी। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!