Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
देशविदेश

अफगानिस्तान और तालिबान को लेकर भारत का रूख कुछ चीजों पर निर्भर, जानिए क्या हैं ?

  • भारत के खिलाफ उसकी जमीन का इस्‍तेमाल न हो।

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 अगस्त 2021, बुधवार, नई दिल्ली। अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी के बाद कुछ देशों का उसके प्रति लचीला रुख साफतौर पर दिखाई दे रहा है। इन देशों के बयानों में भी इस बात का सीधा संकेत दिखाई दे रहा है। खासतौर पर अफगानिस्‍तान के पड़ोसी देश तालिबान को लेकर क्‍या रुख अपनाने वाले हैं, ये देखना काफी दिलचस्‍प है। रूस, चीन और पाकिस्‍तान का रुख काफी हद तक स्‍पष्‍ट हो चुका है। इसको लेकर निगाहें भारत पर भी लगी हैं। इस संबंध में भारत क्‍या फैसला लेगा इसको भी दुनिया जानना चाहती है। इस संबंध में मंगलवार को सीसीएस की जो बैठक हुई थी उसमें फिलहाल इस बात पर तवज्‍जो दी गई कि अपने सभी नागरिकों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला जाए।

काफी हद तक रुख साफ 

तालिबान के मुद्दे पर भारत का रूख यूं तो काफी हद तक स्‍पष्‍ट है। भारत की तरफ से ये भी साफ कर दिया गया है कि उसको तालिबान के कहे पर कोई विश्‍वास नहीं है। भारत का कहना है कि तालिबान की कथनी और करनी में फर्क है।

तीन बातों पर निर्भर करेगा फैसला

भारतीय अधिकारियों का ये भी कहना है कि अफगानिस्‍तान और तालिबान को लेकर भारत का फैसले कुछ चीजों पर निर्भर करता है। इनमें से पहली है कि भारत के खिलाफ उसकी जमीन का इस्‍तेमाल न हो। दूसरा है कि वहां पर रहने वाले अल्‍पसंख्‍यकों के प्रति तालिबान का कैसा व्‍यवहार रहता है। इसके अलावा एक तीसरी और बेहद अहम चीज है कि वर्ष 2011 में भारत-अफगानिस्‍तान के बीच हुए रणनीतिक समझौते पर तालिबान का क्‍या रुख रहता है।

जयशंकर ने की ब्लिंकन से बात 

मुद्दे पर भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से भी वार्ता की है। इसके अलावा उनकी कई दूसरे अमेरिकी नेताओं से भी बात हुई है। आपको बता दें कि अमेरिका समेत यूरोपीय संघ में शामिल कई देशों ने तालिबान सरकार को मान्‍यता देने से साफ इनकार कर दिया है। तालिबान के मुद्दे और अफगानिस्‍तान के ताजा हालातों पर दोनों देशों के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की भी आपस में बात हुई है।

जम्‍मू कश्‍मीर में बढ़ सकती है चुनौती

मंगलवार को हुई सीसीएस की बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला और अफगानिस्तान में भारत के राजदूत रहे रुद्रेंद्र टंडन मौजूद रहे। इस बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी को वहां के ताजा हालातों की जानकारी दी गई।

सूत्रों का ये भी कहना है कि इस बैठक में श्रृंगला ने भारतीय कूटनीति के समक्ष चुनौतियों और संभावनाओं के बारे में भी पीएम मोदी को अवगत कराया है। ऐसा भी माना जा रहा है कि यदि अफगानिस्‍तान में तालिबान की सरकार बनती है तो जम्‍मू कश्‍मीर में भारत को अधिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!