Breaking News :
>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती
आर्थिक गतिविधियाँ

भारत में जून तिमाही में रिकॉर्ड आय दर्ज, आईफोन की शानदार बिक्री

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 6 अगस्त 2023, नई दिल्ली। दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल ने आईफोन की शानदार बिक्री के दम पर भारत में जून तिमाही में रिकॉर्ड आय दर्ज की। एप्पल के सीईओ टिम कुक ने कहा कि वह दुनिया के दूसरे सबसे बड़े स्मार्टफोन बाजार में कंपनी के प्रदर्शन से खुश हैं। कंपनी के शीर्ष अधिकारियों ने कहा कि भारतीय बाजार की क्षमता को देखते हुए अभी भी एप्पल की यहां बहुत कम हिस्सेदारी है।

एप्पल की ताजा आय घोषणा में भारत के प्रदर्शन को प्रमुखता से दिखाया गया है। कंपनी ने बताया कि यहां शुरू किए गए स्टोर का प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहा है। भारत की क्षमता के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कुक ने कहा, आप जानते हैं कि हमने भारत में जून तिमाही में रिकॉर्ड आय हासिल की, और हमने मजबूत दो अंकों की वृद्धि दर्ज की। हमने तिमाही के दौरान अपने पहले दो खुदरा स्टोर भी खोले।

इस समय वे हमारी उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। एप्पल ने कहा कि वह चैनल बनाने और सीधे उपभोक्ताओं के लिए ऑफर लाने में अधिक निवेश करना जारी रखेगा। कुक ने कहा, यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार है और हमें वहां वास्तव में अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए और हम वहां अपनी वृद्धि से बहुत खुश हैं। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि इस स्मार्टफोन बाजार में अभी भी उनकी हिस्सेदारी बहुत कम है, इसलिए यहां एप्पल के लिए एक बड़ा अवसर है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!