Breaking News :
>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार
खेल-जगत

वर्ल्डकप लीग मैच में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत, 7 विकेट से हराया

भारतीय टीम ने 30.3 ओवर में ही 192 रनों का लक्ष्य किया पार

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 15 अक्टूबर 2023, अहमदाबाद। वर्ल्डकप के लीग मैच में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने पाकिस्तान को एक तरफा मैच में 7 विकेट से हरा दिया। 30.3 ओवर में ही भारत ने 192 रन के लक्ष्य को पार कर लिया। पाकिस्तान की टीम में बाबर आजम और रिजवान की साझेदारी के अलावा कुछ भी नहीं चला। इसके बाद पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। 40 ओवर में पाकिस्तान की टीम 191 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

पाकिस्तान के 192 लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की टीम की अच्छी शुरुआत रही। कप्तान रोहित शर्मा ने 86 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने छह  छक्के लगाए। शाहीन आफरिदी की एक बॉल पर वे आसान सा कैच दे बैठे। शुभमन गिल ने रोहित के साथ शुरूआत की थी, दो तीन अच्छे शॉट खेलने के बाद वे पाइंट पर कैच आउट हो गए। 23 रन पर भारत का पहला विकेट गिरा।

इसके बाद विराट कोहली भी 16 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। श्रेयस अय्यर ने कप्तान रोहित के साथ अच्छी साझेदारी की। दोनों किसी भी कमजोर बॉल को नहीं बख्शा। जरूरत पडऩे पर गेंद को बाउंड्री के बाहर पहुंचा दिया। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद केएल राहुल आए। कुछ देर मैच स्लो हुआ, लेकिन बाद में बल्लेबाजों ने मैच पर फिर पकड़ कर ली। भारत की तरफ से पांच गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज,हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट झटके।

क्या कमाल का प्रदर्शन रहा है यहां पर भारतीय टीम का। एक तरह से लगा कि अभी तक यह लड़ाई बाबर (50) -रिजवान (49) बनाम भारत के बीच की थी। दोनों बल्लेबाजों ने अच्छी साझेदारी की और उस समय लग रहा था कि पाकिस्तान बड़े स्कोर तक पहुंच सकता है लेकिन उसके बाद तेज गेंदबाजों ने भारत की शानदार वापसी कराई।
खासकर बुमराह जिन्होंने दो बेहतरीन गेंद डालकर पाकिस्तान का दिल तोडक़र रख दिया। दूसरी ओर कुलदीप यादव जिन्होंने भी दो विकेट लेकर पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ा दी थी। जडेजा ने आखिरी दो विकेट लेकर पाकिस्तान की पारी समेट दी।

पाकिस्तान की टीम एक समय दो विकेट पर 155 रन बनाकर अच्छे स्कोर की तरफ बढ़ रही थी लेकिन इसी स्कोर पर बाबर आजम के आउट होने के बाद पाकिस्तान की पारी का पतन हो गया और उसने आखिरी आठ विकेट मात्र 36 रन जोडक़र गंवा दिए। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बहु प्रतीक्षित विश्व कप मुकाबले में शनिवार को टॉस जीता और पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!