Breaking News :
>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार
खेल-जगत

वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पाँच विकेट से हराया 

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 23 सितम्बर 2023, नई दिल्ली।  भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में पांच विकेट से हरा दिया है। मोहाली में खेले गए वनडे में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में सभी 10 विकेट गंवाकर 276 रन बनाए। डेविड वॉर्नर ने 52, जोश इंग्लिस ने 45 और स्टीव स्मिथ ने 41 रन की पारी खेली। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने पांच विकेट लिए।

जवाब में ऋतुराज गायकवाड़ और शुभमन गिल ने टीम इंडिया को बेहतरीन शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 142 रन जोड़े। ऋतुराज ने 71 रन और शुभमन गिल ने 74 रन की पारी खेली।  वहीं, सूर्यकुमार यादव 50 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान केएल राहुल ने 58 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 49वें ओवर में शॉन एबॉट की गेंद पर छक्का लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई।

भारत ने मोहाली में 1996 के बाद पहली बार यानी 27 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में जीत हासिल की है। यह दोनों के बीच इस मैदान पर छठा मैच था। इसमें से भारत ने दो और ऑस्ट्रेलिया ने चार मुकाबले जीते हैं। 1996 के बाद ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 2006, 2009, 2013 और 2019 में खेले गए वनडे मैचों में हराया। यानी इस मैदान पर पिछले चार वनडे ऑस्ट्रेलिया ने जीते थे।

सीरीज का दूसरा वनडे 24 सितंबर को इंदौर में खेला जाएगा। वहीं, तीसरा वनडे 27 सितंबर को राजकोट में खेला जाएगा। यह दोनों टीमों के लिए विश्व कप से पहले आखिरी सीरीज है। इस सीरीज के लिए दोनों टीमें अपनी तैयारियों को अमलीजामा पहनाना चाहेगी। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ते हुए वनडे रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। टीम इंडिया तीनों फॉर्मेट में नंबर वन टीम हो गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!