Breaking News :
>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
दिल्लीदेश

30 लाख रिक्त सरकारी पदों पर इंडिया गठबंधन की सरकार करेगी भर्ती का काम शुरू : राहुल गाँधी

देश में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा : राहुल गाँधी 

हम ला रहे भर्ती भरोसा स्कीम : राहुल गाँधी 

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 10 मई 2024, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि 4 जून को उनकी यानी इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। राहुल गांधी का कहना है कि देश में फिलहाल बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है, इंडिया गठबंधन की सरकार आने पर वह 15 अगस्त तक 30 लाख रिक्त सरकारी पदों पर भर्ती का काम शुरू कर देंगे। उन्होंने देश के युवाओं के नाम एक वीडियो संदेश में यह बातें कही। राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के हाथ से चुनाव निकल रहा है, वे स्लीप कर रहे हैं और वह हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने (भाजपा) निर्णय ले लिया है कि अगले चार-पांच दिनों में आपके ध्यान को भटकाना है। इसके लिए कुछ न कुछ करना है, लेकिन, आपका ध्यान भटकना नहीं चाहिए। बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। नरेंद्र मोदी ने कहा था कि 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे। लेकिन, झूठ बोला, नोटबंदी की, गलत जीएसटी लागू की।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि, 4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है और हमारी गारंटी है कि 15 अगस्त तक हम 30 लाख रिक्त सरकारी पदों पर भर्ती का काम शुरू कर देंगे। नरेंद्र मोदी के झूठे प्रचार से भटकना मत, अपने मुद्दों पर डटे रहना। इंडिया की सुनो, नफऱत नहीं, नौकरी चुनो। राहुल ने कहा कि हम भर्ती भरोसा स्कीम ला रहे हैं। 15 अगस्त तक हमारी इस भर्ती भरोसा स्कीम में 30 लाख युवाओं को रोजगार देने का काम शुरू हो जाएगा। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के लिए तीन चरण का मतदान पूरा हो चुका है। कुल सात चरणों में मतदान होना है, जिसके बाद 4 जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!