Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
खेल-जगत

IND vs AUS : पर्थ में हार के बाद एडिलेड में पलटवार को तैयार टीम इंडिया, कोहली-रोहित पर रहेगी नजर

एडम जांपा और एलेक्स कैरी की टीम में वापसी

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 22 अक्टूबर 2025, नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार को एडिलेड ओवल में खेला जाएगा। टीम इंडिया फिलहाल सीरीज में 0-1 से पिछड़ी हुई है और अब उसकी कोशिश होगी कि इस मैच को जीतकर सीरीज में वापसी की जाए। ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर भारत का वनडे रिकॉर्ड बहुत प्रभावशाली नहीं रहा है, लेकिन टीम पिछली गलतियों से सबक लेकर मैदान में उतरने को तैयार है।

पर्थ में बारिश बनी थी विलेन, एडिलेड में साफ मौसम की उम्मीद

पर्थ में खेले गए पहले वनडे को बारिश ने काफी प्रभावित किया था और 26-26 ओवरों के मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, इस बार एडिलेड में मौसम विभाग ने बारिश की कोई संभावना नहीं जताई है, जो भारतीय टीम के लिए राहत की बात है।

सभी की निगाहें एक बार फिर विराट कोहली और रोहित शर्मा पर होंगी, जो पहले मैच में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके थे। दोनों खिलाड़ी इस मुकाबले में टीम को मजबूत शुरुआत देने के लिए नेट्स पर जमकर तैयारी कर चुके हैं।

गेंदबाजों पर भी दारोमदार

पहले मैच में भारतीय गेंदबाज भी खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे। मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल को कम लक्ष्य का बचाव करना पड़ा, जो आसान नहीं था। एडिलेड में भी स्थिति बहुत अलग नहीं होगी, क्योंकि मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड एक बार फिर भारतीय बल्लेबाजों की परीक्षा लेने के लिए तैयार हैं।
हालांकि, एडिलेड की पिच पर बल्लेबाजों को थोड़ी मदद मिलने की उम्मीद है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की तेज और उछालभरी विकेट पर रन बनाना अब भी बड़ी चुनौती होगी।

टीम में बदलाव की संभावना कम

टीम इंडिया अपने संयोजन में बदलाव करे, इसकी संभावना कम दिखाई देती है। वाशिंगटन सुंदर की जगह कुलदीप यादव एक विकल्प हो सकते हैं, लेकिन एडिलेड की छोटी बाउंड्री को देखते हुए यह बदलाव मुश्किल माना जा रहा है। अगर अतिरिक्त स्पिनर की जरूरत पड़ी तो किसी तेज गेंदबाज को बाहर बैठना पड़ सकता है।

ऑस्ट्रेलिया को जांपा और कैरी से मजबूती

ऑस्ट्रेलिया ने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले बाएं हाथ के स्पिनर मैट कुहनेमैन को रिलीज कर दिया है। वहीं, एडम जांपा अपने बच्चे के जन्म के बाद टीम में लौट आए हैं।

इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी की भी वापसी हुई है। माना जा रहा है कि जांपा को सीधे प्लेइंग-11 में शामिल किया जाएगा, जिससे कंगारू टीम का स्पिन अटैक और मजबूत हो जाएगा।

मैच से जुडी जानकारियां 

स्थान: Adelaide Oval, एडिलेड, ऑस्ट्रेलिया

दिनांक और समय: गुरुवार, 23 अक्टूबर 2025; शुरुआत भारतीय समयानुसार 9:00 AM IST से होगी।

टीवी चैनल: भारत में यह मैच Star Sports नेटवर्क पर प्रसारित होगा।

लाइव स्ट्रीमिंग: भारत में Jio Hotstar ऐप या वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!