Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

मुख्यमंत्री ने रूद्रपुर में पं० राम सुमेर शुक्ल स्मृति राजकीय मेडिकल कालेज में 300 बिस्तरों का कोविड-19 हॅास्पिटल का किया उद्घाटन

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 30 जुलाई 2020, रूद्रपुर (सू.ब्यूरो)। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरूवार को पं० राम सुमेर शुक्ल स्मृति राजकीय मेडिकल कालेज में 300 बिस्तरों का कोविड-19 हॅास्पिटल का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद की विभिन्न 31 विकास कार्यो का शिलान्यास व लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने राज्य योजना के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र रूद्रपुर मे लो.नि.वि. की 684.44 लाख रूपये की लागत से विभिन्न सीसी मार्गाे के निर्माण का लोकार्पण तथा 385.47 लाख रूपये की लागत से विभिन्न सडकों के पुर्ननिर्माण कार्य का शिलान्यास किया। जनपद के विकास खण्ड रूद्रपुर में बेकरी ग्रोथ सेंटर हेतु 65.84 लाख रूपये, मत्स्य ग्रोथ सेंटर काशीपुर हेतु 48 लाख रूपये, गोविन्दपुर मसाला ग्रोथ सेंटर, गदरपुर हेतु 18 लाख रूपये, मेघावाला दुग्ध ग्रोथ सेंटर जसपुर हेतु 24.10 लाख रूपये की योजनाओ का लोकार्पण किया,194.39 रूपये लाख की लागत से क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण कार्य का लोकार्पण, 28 लाख रूपये की लागत से ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संचालित सरस मार्केट सेंटर रूद्रपुर का लोकार्पण, 20 लाख की लागत से पहेनिया हस्तशिल्प ग्रोथ सेंटर का लोकार्पण, 50 लाख रूपये की लागत से सीएसआर के अन्तर्गत प्लान इंडिया व रैकिट बैंकाइजर (इंडिया) प्रा०लि० के सौजन्य से 50 लाख रूपये की लागत से सामूदायिक स्वास्थ केन्द्र किच्छा के आधुनिकीकरण कार्य का शिलान्यास, पालीप्लेक्स काॅरपोरेशन लिमिटेड बाजपुर वित्तीय सहयोग से 60 लाख की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बाजपुर के आधुनिकीकरण कार्य का शिलान्यास, पालीप्लेक्स काॅरपोरेशन लिमिटेड खटीमा के वित्तीय सहयोग से 125 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खटीमा के आधुनिकीकरण कार्य का शिलान्यास, बालाजी एक्शन बिल्डवेल सितारगंज के वित्तीय सहयोग से 200 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र के आधुनिकीकरण कार्य का शिलान्यास, बजाज आॅटो लिमिटेड पंतनगर एवं जानकी देवी बजाज ग्राम विकास संस्था के वित्तीय सहयोग से 300 लाख रूपये की लागत से पं०ज०लापं०ने० जिला चिकित्सालय, रूद्रपुर के आधुनिकीकरण कार्य का शिलान्यास, नैनी पेपर्स मिल काशीपुर मे वित्तीय सहयोग से 200 लाख की लागत से सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र काशीपुर के आधुनिकीकरण कार्य का शिलान्यास, टाटा प्रोजेक्टस लि० के वित्तीय सहयोग से 320 लाख रूपये की लागत से 300 बिस्तरों का कोविड हाॅस्पिटल रूद्रपुर में मेडिकल उपकरण की आपूर्ति एवं अधिष्ठान कार्यो का लोकार्पण, पं० रामसुमेर शुक्ल स्मृति राजकीय मेडिकल कालेज रूद्रपुर के अन्तर्गत 299.76 लाख रूपये की लागत से रेस्पिरेटरी एण्ड स्किन डिसीज ब्लाक का लोकार्पण, पं० रामसुमेर शुक्ल स्मृति राजकीय मेडिकल कालेज रूद्रपुर के अन्तर्गत 1012.33 लाख रूपये की लागत से 300 बिस्तरों का कोविड हाॅस्पिटल (न्यू वार्ड ब्लाक) भवन निर्माण का लोकार्पण, 537.23 लाख रूपये की लागत से रेडियोलाॅजी ब्लाॅक का लोकार्पण, विश्व बैंक पोषित 90.35 लाख रूपये की लागत से ऑक्सीजन सप्लाई पाइप लाइन कार्य का लोकार्पण के साथ ही नगर निगम रूद्रपुर के वार्ड नम्बर 25 फाजलपुर महरौला मे स्थित 8 एकड़ भूमि मे जैविक ठोस अपशिष्ट से 50 मिट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता के कम्पैस्ट बायोगैस प्लान्ट स्थापना कार्य का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती रेनू गंगवार, कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक, विधायक श्री राजकुमार ठुकराल, श्री हरभजन सिंह चीमा, श्री पुष्कर सिंह धामी, श्री राजेश शुक्ला, मेयर श्री रामपाल सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री शिव अरोड़ा, दर्जा मंत्री श्री सुरेश परिहार, सचिव मा० मुख्यमंत्री एवं आयुक्त श्री अरविन्द सिंह हयांकी, आईजी कुमायूं श्री अजय रौतेला, प्रभारी सचिव स्वास्थ्य, पंकज कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी डॉ० नीरज खैरवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सिंह कुंवर, मुख्य विकास अधिकारी श्री मयूर दीक्षित, जिला विकास प्राधिकरण सचिव पंकज उपाध्याय, उप निदेशक मण्डी पारितोष वर्मा, निदेशक स्वास्थ एवं परिवार कल्याण डॉ० शैलजा भट्ट, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 डीएस पंचपाल, अपर जिलाधिकारी श्री जगदीश चन्द्र काण्डपाल, श्री उत्तम सिंह चैहान, एमएनए श्री जयभारत सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!