Breaking News :
>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए
उत्तराखण्ड

शहरों में बढ़ते जनसंख्या और यातायात समस्या को देखते हुए सरकार प्रदेश के 22 स्थानों पर नए टाउनशिप विकसित करेगी

शहरों में बढ़ते जनसंख्या दबाव और यातायात समस्या को देखते हुए सरकार प्रदेश के 22 स्थानों पर नए टाउनशिप विकसित करेगी। इसके लिए आवास विकास विभाग ने स्थान का चयन किया है। इसमें गढ़वाल मंडल में 12 और कुमाऊं मंडल में 10 टाउनशिप प्रस्तावित हैं। 

शनिवार को विधानसभा स्थित सभाकक्ष में शहरी एवं आवास विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की अध्यक्षता में उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण की 16 वीं बोर्ड बैठक हुई। इसमें आवास योजनाएं, नए टाउनशिप समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।

विभागीय मंत्री ने कहा कि नए शहरों की स्थापना के लिए सरकार जिलों व प्राधिकरण से सामंजस्य स्थापित कर महत्वपूर्ण पहल कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक रूप में 22 नये स्थानों को शहर के रूप में विकसित करने के लिए चिन्हित किया गया है। नए टाउनशिप के निर्माण से शहरों पर बढ़ रहे जनसंख्या दबाव, यातायात की समस्याओं के निराकरण में सहायता मिल सकेगी। अग्रवाल ने कहा कि देहरादून में भी चार टाउनशिप का निर्माण प्रस्तावित है। 


बैठक में आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण के वार्षिक बजट का भी अनुमोदन किया गया। अग्रवाल ने प्राधिकरणों में कर्मचारियों की कमी को देखते हुए लिपिक वर्गीय कर्मचारी और वैयक्तिक सहायक संवर्गीय कर्मचारी नियमावली बना कर खाली पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। बैठक में सचिव आवास विकास आनंद वर्द्धन, आयुक्त उत्तराखंड आवास एवं विकास परिषद सुरेंद्र नारायण पांडेय समेत अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!