Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

तालिबान की घृणा को देखते हुए IMA में ट्रेनिंग ले रहे अफगानी कैडेट्स की अपने परिवार को लेकर बढ़ी चिंता

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 अगस्त 2021, बुधवार, देहरादून। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद वहां अब अस्थिरता का माहौल है। इस बीच देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) में प्रशिक्षण ले रहे 80 अफगानी कैडेट के भविष्य पर भी अनिश्चितता के बादल मंडराने लगे हैं। अफगान नेशनल डिफेंस और सुरक्षा बलों के लिए तालिबान की घृणा को देखते हुए यह सभी अपने परिवार को लेकर चिंतित हैं।

भारतीय सैन्य अकादमी में देश ही नहीं, बल्कि मित्र देशों के भी कैडेट प्रशिक्षण लेते हैं। अकादमी में अब तक 30 मित्र देशों के तकरीबन ढाई हजार से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है। इनमें बड़ी संख्या में अफगानी कैडेट भी शामिल रहे हैं। अफगानिस्तान को विकसित और प्रगतिशील राष्ट्र बनाने की कवायद के तहत वहां की सेना को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से अफगानी युवाओं को यहां सैन्य प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

पिछले कुछ वर्षों में हर छह माह में औसतन 40 अफगानी कैडेट अकादमी से पास आउट हुए हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि अफगान सेना को ‘नेतृत्व’ आइएमए से ही मिलता है। अभी जो कैडेट यहां प्रशिक्षण ले रहे हैं, उनका न केवल अब भविष्य अधर में है, अपने परिवार की खैरियत को लेकर भी उनकी बेचैनी बढ़ गई है। चिंता का कारण तालिबान की अफगान सेना के प्रति नफरत और उनका क्रूर व्यवहार है। अब सबकुछ भारत सरकार के अगले कदम पर निर्भर है।

आइएमए की जनसंपर्क अधिकारी ले. कर्नल हिमानी पंत के अनुसार, अफगानी कैडेट को अभी पूर्व की तरह ही प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। इसके अलावा सेना मुख्यालय के निर्देशों का इंतजार है। उसके बाद ही कुछ स्पष्ट बता पाना मुमकिन होगा। जहां तक अफगानी कैडेट के चिंतित होने की बात है, हालिया स्थिति में वह स्वाभाविक है। अकादमी के प्रशिक्षक व फैकल्टी हर स्थिति में उनके साथ है और उनका हौसला बढ़ा रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!