Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने जनपद उत्तरकाशी के 12 अटल उत्कृष्ट विद्यालयों का किया लोकापर्ण

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 जुलाई 2021, शुक्रवार, उत्तरकाशी। राजकीय बालिका इंटर कालेज उत्तरकाशी में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने जनपद के 12 अटल उत्कृष्ट विद्यालयों का लोकापर्ण किया। लोकार्पण कार्यक्रम से पहले शिक्षा मंत्री ने गौरा देवी पर्यावरण जनजागरण यात्रा के तहत कालेज परिसर में फलदार पौध रोपित किए।

कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि परिवार के हर मुखिया का सपना अपने बच्चों को अच्छी और गुणवत्तापरक शिक्षा देने का होता है। पर, अच्छी शिक्षा के लिए कई परिवार आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अपने बच्चों को शहर नहीं भेज पाते हैं। इसलिए हर ब्लाक में दो-दो अटल उत्कृष्ट विद्यालय खोले गए हैं।

जनपद उत्तरकाशी में राजकीय इंटर कालेज भटवाड़ी, थाती धनारी, गेंवला, जिब्या कोटधार, श्रीकोट, खरादी, कलोगी, गुंदियाटगांव, पुरोला, नैटवाड़, आराकोट, बालिका इंटर कालेज उत्तरकाशी अटल उत्कृष्ट विद्यालय का लोकापर्ण किया गया है।

प्रदेश भर में 190 आर्दश विद्यालय खोले गए है जिसमें 797 शिक्षक अंग्रेजी पढ़ाएंगे। आर्दश विद्यालयों में अंग्रेजी पढ़ाने के लिए 3950 शिक्षकों ने आवेदन किया है। इसमें भी 15 दिनों के अंतराल में स्क्रीनिंग टेस्ट कर 797 शिक्षकों को लिया जाएगा, जिन्हें दुर्गम अति दुर्गम के अटल आर्दश विद्यालयों में तैनाती दी जाएगी।

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि कोविडकाल में हम सबको प्रकृति ने एक संदेश दिया है, जिसे हम सबको प्रकृति के संरक्षण व संवर्द्धन के लिए मिल जुलकर काम करना हैं। इस पुनित कार्य के लिए बच्चों सहित सभी की भागेदारी जरूरी हैं। ताकि आक्सीजन सिलिंडरों की जरूरत ही ना पड़े।

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय कहा कि प्रदेश में सांस्कृतिक पर्व हरेला का शुभारंभ कल से हो गया हैं, जो 15 जुलाई तक चलेगा। हरेला पखवाड़े के अन्तर्गत प्रदेश भर में गौरादेवी पर्यावरण जनजागरण यात्रा का आयोजन किया गया हैं।

यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने कहा कि आज का दिन शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण दिवस है। जनपद के हर ब्लाक में अटल उत्कृष्ट विद्यालय खोले गए हैं। इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट शिक्षकों की नियुक्ति होने जा रही हैं। जो हम सबके लिए गौरव की बात हैं।

कार्यक्रम में अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री डॉ० स्वराज विद्वान, जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश चौहान, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, ब्लाक प्रमुख डुण्डा शैलेन्द्र कोहली, जिला महामंत्री हरीश डंगवाल, विजय संतरी, जगमोहन रावत, श्याम डोभाल, लोकेन्द्र बिष्ट, पवन नौटियाल, विजयबहादुर रावत, सत्ते सिंह राणा, उप जिलाधिकारी देवेन्द्र सिंह नेगी, मुख्य शिक्षाधिकारी विनोद प्रसाद सेमल्टी,जिला शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र सक्सेना आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!