Breaking News :
>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती>>2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा लोकतंत्र बचाओ सप्ताह जिला स्तर पर आयोजित होंगे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च>>भवाली में अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी,ओवररेटिंग और रेट लिस्ट नहीं होने की शिकायत
उत्तराखण्ड

नए साल में उत्तराखण्ड के लगभग 123250 नए मतदाता होंगे वोटर लिस्ट में शामिल

6 जनवरी को किया जाएगा वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन

5 साल में लगभग 11 लाख नाम मतदाता सूची में शामिल

देहरादून। उत्तराखण्ड में आगामी जनवरी माह में एक लाख 23 हजार से अधिक नए मतदाता शामिल होंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के तहत 1 जनवरी 2025 की आर्हता तिथि के आधार तैयार की गई अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की सभी तैयारियां पूरी कर दी गई हैं। प्रदेश में तहत इस वर्ष 123250 नए मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में जोड़े गए हैं जिसका अंतिम प्रकाशन 6 जनवरी 2025 को किया जाएगा। नई वोटर लिस्ट में कुल 123250 मतदाताओं में से 58917 पुरुष, 64322 महिला एवं 11 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि प्रदेश के सभी जनपदों में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत डोर टू डोर अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जाए। इसी क्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों को जनपदवार सुपर चेकिंग के लिए भी विभिन्न जनपदों का दौरा करने के लिए निर्देशित किया गया था।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिवर्ष विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तरगत वोटर लिस्ट को अपडेट करने की प्रक्रिया संचालित की जाती है। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा अब वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने हेतु साल भर में 4 अर्हता तिथियां नियत की गई हैं, जिसमें 1 जनवरी,1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर की तिथियों में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नागरिक फॉर्म 6 भरकर मतदाता सूची में अपने नाम दर्ज करने की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के दिशा निर्देशों के क्रम में सभी अधिकारियों को अलग-अलग जनपदों में सुपर चेकिंग अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुपर चेकिंग अभियान में नियमित रुप से अधिकारियों द्वारा स्वयं पोलिंग बूथ पर सुपर चेकिंग करते हुए मतदाताओं से फीडबैक लिया गाय। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के अंतर्गत प्रदेश में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 जनवरी 2025 को किया जाएगा।

5 साल में लगभग 11 लाख नाम मतदाता सूची में शामिल

बीते 5 सालों में प्रदेश में 1 जनवरी की अर्हता तिथि के आधार पर 1135590 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज किए गए हैं। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 533007,महिला मतदाताओं की संख्या 602418 व थर्ड जेंडर 165 शामिल रहे। 1 जनवरी के आधार पर वर्ष 2020 में 118732, वर्ष 2021 में 140528 मतदाता, वर्ष 2022 में 360686 मतदाता, वर्ष 2023 में 134461 मतदाता एवं वर्ष 2024 में 257933 मतदाता शामिल किए गए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!