Breaking News :
>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

धामी मंत्रिमंडल की बैठक में परिवहन विभाग की नई सेवा नियमावली समेत कई फैसलों पर लगी मुहर

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 अगस्त 2022, बुधवार, देहरादून। पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल की बैठक में परिवहन विभाग की नई सेवा नियमावली समेत कई फैसलों पर मुहर लगाई गई है। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक बुधवार को सुबह 11 बजे सचिवालय में शुरू हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी प्रेमचंद्र अग्रवाल, सौरभ बहुगुणा, चंदन राम दास, धन सिंह रावत भी मौजूद रहे।

धामी मंत्रिमंडल में लिए गए निर्णय :

  • जसपुर के 19 गांव काशीपुर तहसील में किए गए शिफ्ट
  • परिवहन विभाग की नई सेवा नियमावली पास की गई
  • केदारनाथ निर्माण में अब दो मंजिल इमारत बनाने की बनी सहमति
  • बदरीनाथ-केदारनाथ में काम कर रही कंपनी को मैन पवार बढ़ाने की मंजूरी दी गई
  • जायका प्रोजेक्ट में 526 करोड़ के लिए 70 नए पदों को स्वीकृति दी गई
  • राजस्व विभाग में सात संग्रह अमीनों को तहसीलदार पद पर प्रमोट करने के आदेश दिए गए
  • रियल स्टेट में सेल डीड एक स्टैंडर्ड फार्मेट को लागू करने के लिए एडॉप्ट करने पर सहमति
  • मकान खरीदने वालों को नहीं होगी अब कोई दिक्कत। समय से घर न मिलने पर होगी कार्रवाई
  • ज्‍यूडिशियल्‍स के सिविल जज जूनियर को डिविजन को जज बोला जायेगा
  • सितारगंज चीनी मिल सुरक्षा धन राशि को 2 फीसदी करने पर सहमति
  • 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई में स्वास्थ्य व स्वच्छता को शामिल किया जाएगा
  • परिवहन निगम में 24 अभ्यर्थियों के चयन के लिए हुआ निर्णय। पहले आर्थिक हालत सही न होने के चलते नहीं हो सकी थी नियुक्ति
  • कोविड काल के दौरान रखे गए 1662 कर्मचारियों को सशर्त 6 माह के लिए पुनर्नियुक्ति मिलेगी

उत्तराखंड भाजपा की नई टीम  घोषित होने के बाद अब विभिन्न निगमों, प्राधिकरणों व आयोगों में दायित्व वितरण पर पार्टी नेताओं की नजर टिक गई हैं। समझा जा रहा है कि दायित्व वितरण के पश्चात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल  का विस्तार भी कर सकते हैं। इससे तीन विधायकों की मंत्री बनने की आस पूरी हो सकती है।

प्रदेश भाजपा की पिछली कार्यकारिणी में शामिल रहे 17 नेताओं को इस बार नई टीम में जगह नहीं मिली है। ऐसे में माना जा रहा कि इन नेताओं को प्रदेश सरकार में दायित्व दिए जा सकते हैं। वैसे भी दायित्व वितरण को लेकर पिछले कई दिनों से कसरत चल रही है, लेकिन प्रदेश भाजपा की नई टीम का गठन होने तक इसे टाल दिया गया था।

अब जबकि नई टीम गठित हो गई है तो जल्द ही दायित्व वितरण होने की संभावना है। चर्चा तो यह भी है कि दायित्व वितरण के लिए सूची पहले से ही तैयार है, जिसमें कुछ नए नाम जुडऩे हैं। ऐसे में दायित्व की आस लगाए गए बैठे पार्टी नेता अब मुख्यमंत्री की ओर टकटकी लगाए हुए हैं।

उधर, धामी सरकार में तीन मंत्री पद भी रिक्त चल रहे हैं। दायित्व वितरण होने के बाद इन पदों को भी भरा जा सकता है। चर्चा है कि मुख्यमंत्री के हाल के दिल्ली दौरे में इस सिलसिले में भाजपा के केंद्रीय नेताओं के साथ चर्चा हो चुकी है।

राजनीतिक गलियारों में कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल की चर्चा भी चल रही है, लेकिन इस बात की संभावना कम ही है। कारण यह कि सरकार को अभी पांच माह का ही समय हुआ है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!